26 साल के WWE रेसलर ने Clash in Italy 2026 में रचा इतिहास, दिग्गज को हराकर पहली बार जीता टाइटल

WWE Clash in Italy 2026 का सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर पांच तगड़े मुकाबले देखने को मिले. एक फेमस स्टार को इस बार कंपनी ने बड़ा पुश दिया है. उनके हाथ चैंपियनशिप लग गई है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
WWE Clash in Italy 2026

इटली में हुआ WWE Clash in Italy 2026 बहुत ही जबरदस्त रहा. वहांं पर बैकी लिंच ने 26 साल की सोल रुका के खिलाफ अपनी वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. अंत में रुका ने बैकी को पिन करते हुए टाइटल अपने नाम किया. रुका को मेन रोस्टर में तगड़ा पुश इस बार दिया है. हाल ही में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा था. उन्होंने NXT में बढ़िया काम किया था. इसका ईनाम उन्हें दे दिया गया है. आइए आपको बताते हैं कि मैच में क्या-क्या हुआ.

विज्ञापन

बैकी लिंच ने की चीटिंग

बैकी लिंच ने की चीटिंग2 / 6

बैकी लिंच ने मैच की शुरुआत में चीटिंग करने की कोशिश की. वो रेफरी जेसिका कार को बीच में लेकर आ रही थीं. रेफरी भी कुछ देर के लिए उनसे परेशान हो गई थीं. सोल रुका ने बड़ी मुश्किल से बैकी को पकड़ा और उनके ऊपर हमला करना शुरू किया.

विज्ञापन

मैच में दिखा सोल रुका का दबदबा

मैच में दिखा सोल रुका का दबदबा3 / 6

पूरे मुकाबले में सोल रुका का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने तगड़े मूव्स से बैकी लिंच को काफी परेशान किया. बैकी ने भी वापसी की कोशिश की, लेकिन हर बार वो नाकाम रहीं. रुका के एक्शन को देखकर फैंस भी खुश हो गए थे. सभी बैकी को बू कर रहे थे.

एक दूसरे के मूव का किया प्रयोग

एक दूसरे के मूव का किया प्रयोग4 / 6

बैकी लिंच और सोल रुका दोनों ने एक-दूसरे के फिनिशिंग मूव का इस्तेमाल भी किया. रुका ने बैकी को मैन हैंडल स्लैम लगाया. वहीं लिंच ने रुका को सोल स्नेचर लगाने की कोशिश की. दोनों ने किकआउट भी बहुत जल्दी कर लिया था.

विज्ञापन

सोल रुका बनी चैंपियन

सोल रुका बनी चैंपियन5 / 6

मैच के अंत में बैकी लिंच की चालाकी काम नहीं आई. सोलो रुका ने तेजी दिखाई और तुरंत बैकी को सोल स्नेचर मूव लगा दिया. इसके बाद बैकी खड़ी नहीं हो पाईं. रुका ने उन्हें पिन किया और टाइटल अपने नाम किया. रुका ने मेन रोस्टर में अपना पहला टाइटल जीता.

बैकी लिंच को लगा झटका

बैकी लिंच को लगा झटका6 / 6

बैकी लिंच ने अप्रैल में हुए रेसलमेनिया 42 में एजे ली को हराकर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप अपने नाम की थी.  उनका ये टाइटल रन 43 दिन ही चल पाया. इस बार वो ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाईं. अब देखना होगा कि सोल रुका का टाइटल रन कैसा रहेगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन