Triple H को ठेंगा दिखाकर WWE दिग्गज ने थामा AEW का दामन, मालिक ने किया धमाकेदार डेब्यू का ऐलान

WWE के एक दिग्गज ने पिछले साल के अंत में कंपनी को अलविदा कह दिया था. उन्होंने ट्रिपल एच के ऊपर आरोप लगाए थे. अब उन्होंने टोनी खान के प्रमोशन AEW का दामन थाम लिया है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE दिग्गज ने उठाया बड़ा कदम

विज्ञापन

WWE Hall Of Famer AEW Debut: WWE के कई स्टार्स मौजूदा समय में AEW में काम कर रहे हैं. उन्हें टोनी खान बढ़िया पैसा दे रहे हैं. अब रेसलर्स के पास काम की कमी नहीं है. AEW ने WWE को बढ़िया टक्कर दी है. मिक फोली को आप सभी जानते होंगे. WWE दिग्गजों की लिस्ट में उनका नाम आता है. उन्होंने अब बड़ा फैसला लिया है. WWE से अलग होने के बाद उन्होंने AEW का दामन थाम लिया है. किसी ने सोचा नहीं होगा कि फोली इतना बड़ा कदम उठाएंगे. इससे कहीं ना कहीं अब WWE को तगड़ा झटका लगा होगा. ट्रिपल एच भी सोचने पर मजबूर हो गए होंगे.

WWE दिग्गज मिक फोली की AEW में होगी एंट्री

All Elite Wrestling का अगला पीपीवी इवेंट Double or Nothing 24 मई 2026 को न्यूयॉर्क के क्वींस स्थित लुई आर्मस्ट्रांग स्टेडियम में आयोजित होगा. मैच कार्ड तैयार हो गया है. टोनी खान ने इस शो को और खास बना दिया है. उन्होंने कहा कि Double or Nothing में मिक फोली का डेब्यू होगा. वो इवेंट से पहले होने वाले Buy In Preshow में रेनी पैक्वेट के साथ को-होस्ट के रूप में शामिल होंगे. टोनी खान ने इस जानकारी को देकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है. WWE फैंस जरूर फोली से नाराज होंगे. आपको बता दें 2025 के अंत में फोली ने WWE से अलग होने का फैसला लिया था. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ WWE के संबंध के चलते बड़ा कदम उठाया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Brock Lesnar की Raw में वापसी के बाद WWE का यू-टर्न, इस लिस्ट में डालकर फैंस को दिया सरप्राइज

मिक फोली ने WWE पर लगाए थे आरोप

दरअसल पिछले साल दिवंगत फिल्म निर्माता रॉब रेनर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने गलत टिप्पणी की थी. इसके बाद मिक फोली को गुस्सा आ गया था. उन्होंने WWE पर निशाना साधते हुए कहा था, “मैंने WWE से नाता तोड़ दिया. पिछले कुछ महीनों से मैं WWE और डोनाल्ड ट्रंप के रिलेशन को लेकर चिंता में रहा हूं. खासकर उनके द्वारा आप्रवासियों के साथ किए जा रहे गलत व्यवहार को देखते हुए. रॉब रेनर के निधन के बाद ट्रंप की बेहद खराब टिप्पणियों को पढ़कर मेरा सब्र टूट गया. मैं अब ऐसी कंपनी में नहीं रहना चाहता जो ऐसे व्यक्ति को संरक्षण दे रही है. वो हमारे देश को तानाशाही की तरफ ले जा रहे हैं”.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ