SummerSlam 2026 से पहले WWE में आएगा तूफान! टूटकर बिखर सकती हैं ये 5 बड़ी टीमें
WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब कुछ ही महीने बचे हुए हैं. कंपनी ने अभी से इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. WWE में मौजूदा समय में कुछ टीमें शानदार काम कर रही हैं. इन्हें दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है. SummerSlam 2026 से पहले कुछ बड़ी टीमें टूट सकती हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

द ब्लडलाइन
2 / 6WWE रोमन रेंस और द उसोज़ अब एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं. ब्लडलाइन का जलवा देखने को मिल रहा है. हालांकि, इनके बीच चीजें ज्यादा सही नहीं लग रही हैं. जे उसो और जिमी उसो के तेवर बदले-बदले लग रहे हैं. SummerSlam 2026 से पहले ब्लडलाइन टूट सकती है.
जजमेंट डे
3 / 6जजमेंट डे में भी उथल-पुथल चल ही रही है. फिन बैलर कुछ महीने पहले अलग हो गए थे. वुमेंस के बीच आगे जाकर बवाल हो सकता है. लिव मॉर्गन, रॉक्सन परेज और राकेल रॉड्रिगेज साथ में काम कर रहे हैं, लेकिन चीजें अच्छी नहीं चल रही है. SummerSlam 2026 से पहले इनके अलग होने की संभावना भी है.
MFT ग्रुप
4 / 6सोलो सिकोआ के MFT ग्रुप में भी तनाव चल रहा है. टामा टोंगा के इरादे ठीक नहीं लग रहे हैं. वो सिकोआ से नाराज हैं. आगे जाकर टोंगा बड़ा कदम उठा सकते हैं. SummerSlam 2026 से पहले इस ग्रुप का टूटना भी पक्का लग रहा है. सिकोआ के ऊपर टोंगा हमला कर सकते हैं.
पेज और ब्री बैला
5 / 6पेज और ब्री बैला ने रेसलमेनिया 42 में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. अभी तक दोनों ने साथ में अच्छा काम किया है. इन दोनों में से आगे जाकर कोई ना कोई हील टर्न जरूर लेने वाला है. SummerSlam 2026 से पहले दोनों स्टार्स की राह अलग हो सकती है.
एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर
6 / 6एलेक्सा ब्लिस और शार्लेट फ्लेयर लंबे समय से टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं. दोनों कई बार अलग होने के संकेत दे चुके हैं. खासतौर पर ब्लिस आगे जाकर हील बन सकती हैं. SummerSlam 2026 इन दोनों स्टार्स का भी अलग होना पक्का माना जा रहा है.
