हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Brock Lesnar बने गुरु! इस WWE दिग्गज की बेटी को दी खतरनाक ट्रेनिंग, सालों बाद हुआ बड़ा खुलासा

प्रोफेशनल रेसलिंग की दुनिया में ब्रॉक लैसनर का बहुत बड़ा नाम है. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. बहुत जल्द लैसनर रिटायर होने वाले हैं. खैर इस बार एक दिग्गज ने द बीस्ट को लेकर दिल छू देने वाला बयान दिया है.

विज्ञापन
ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान (Photo: WWE.com)

Brock Lesnar: WWE और रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. वो अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं. लैसनर काफी निजी जिंदगी जीते हैं. वो सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं. आपने उनके बहुत कम इंटरव्यू देखे होंगे. खैर इस बार दिग्गज मार्क हेनरी ने लैसनर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. हेनरी ने बताया कि उनकी बेटी को लैसनर ने ही ट्रेनिंग दी है. इस तरह की खबरें लैसनर को लेकर शायद ही आपनी सुनी होंगी. हेनरी ने द बीस्ट को लेकर खास संदेश दिया है.

WWE दिग्गज मार्क हेनरी ने क्या कहा?

WWE में ब्रॉक लैसनर कई सालों से काम कर रहे हैं. उन्होंने मार्क हेनरी के साथ भी खूब काम किया है. दोनों का रिलेशन हमेशा शानदार रहा. हेनरी ने इस बार सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ द बीस्ट की एक तस्वीर शेयर की. उन्होंने लैसनर को धन्यवाद दिया. हेनरी ने कहा, “धन्यवाद ब्रॉक लैसनर. आज आपको जोआना पर बहुत गर्व होगा. उसने आज इंडियानापोलिस, इंडियाना में हुए वुमेंस नेशनल डुएल्स में 4-0 का स्कोर किया है”. आपके बता दें कि हेनरी की बेटी भी रेसलर हैं. वो फ्यूचर में WWE में कदम रख सकती हैं. खैर लैसनर ने ये बहुत ही बढ़िया काम किया है. लैसनर की वजह से हेनरी की बेटी को काफी सफलता प्राप्त हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 54 की उम्र में WWE के सबसे भारी रेसलर Big Show ने बनाई 40 साल वाली बॉडी, फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की चल रही है तगड़ी राइवलरी

मौजूदा समय में ब्रॉक लैसनर की राइवलरी ओबा फेमी के साथ चल रही है. दोनों के बीच दो मुकाबले हो चुके हैं. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर को हराया था. वहीं क्लैश इन इटली में फेमी को लैसनर ने मात दी थी. दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं. इनके बीच बहुत जल्द तीसरा मुकाबला होने वाला है. कंपनी द्वारा जल्द ही इसका ऑफिशियल ऐलान किया जाएगा. फेमी का मेन रोस्टर में अभी तक दबदबा देखने को मिला है.

ये भी पढ़ें: WWE के खूंखार रेसलर ने की भविष्यवाणी, ये टीम जीतेगी FIFA World Cup 2026!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola