54 की उम्र में WWE के सबसे भारी रेसलर Big Show ने बनाई 40 साल वाली बॉडी, फोटो ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

WWE दिग्गज बिग शो मौजूदा समय में अपनी बॉडी पर बहुत काम कर रहे हैं. पिछले एक साल से वो मेहनत कर रहे हैं. अब इसका नतीजा भी दिख रहा है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक खास तस्वीर पोस्ट की. उनका लुक काफी तगड़ा लग रहा है.

WWE

(Photo: Big Show Instagram)

Big Show: WWE में बिग शो का बहुत बड़ा नाम है. पिछले कुछ सालों से वो AEW में काम कर रहे हैं. WWE में बिग शो ने बड़ी कहानियों में काम किया. दिग्गजों के साथ उनकी राइवलरी रही, जिन्हें आज भी याद किया जाता है. खैर मौजूदा समय वो अपनी फिजिक को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. वो रेसलिंग की दुनिया में सबसे भारी रेसलर्स में से एक है. हालांकि, अब ऐसा नहीं है. बिग शो ने अपना वजन बहुत कम कर लिया है. हाल में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. बिग शो इतने पतले हो गए हैं कि पहचाने नहीं जा रहे हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज बिग शो का बदला लुक

बिग शो का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन जबरदस्त रहा है. वो लंबे समय से इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए हैं. वो मौजूदा समय में अपनी कई सर्जरी से उबर रहे हैं. रिंग से दूर रहने का पूरा फायदा वो उठा रहे हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वर्कआउट करते हुए जिम की एक तस्वीर शेयर की. फोटो से साफ पता चल रहा है कि उनका वजन काफी कम हो गया है. उन्होंने अपनी बाहें और छाती दिखाई है. तस्वीर देखकर फैंस को पता चल गया होगा कि उन्होंने जिम में कितना पसीना बहाया है. बिग शो ने इस बार बताया कि वो कुल 11 सर्जरी से उबर रहे हैं. दिग्गज ने कैप्शन में लिखा, “अब अच्छे नतीजे देखने को मिल रहे हैं. आज का दिन कल से बेहतर है. मैं सुपर मॉडल बनने की राह पर हूं. 11 सर्जरी के बाद भी इतनी मेहनत तैयार कर पाने के लिए मैं आभारी हूं”.

विज्ञापन

बिग शो ने 52 किलो वजन कम किया था

बिग शो ने पिछले साल कहा था कि वो इन-रिंग एक्शन में वापसी करना चाहते हैं. इसके लिए वो काफी मेहनत भी कर रहे हैं. AEW में ही वो मुकाबला लड़ना चाहते हैं. इस साल फरवरी में उन्होंने सोशल मीडिया पर ही अपनी बॉडी दिखाई थी. उनका वजन एक वक्त 230 किलो था. उन्होंने कड़ी मेहनत से 52 किलो कम किया. बिग शो ने कहा था कि उनका लक्ष्य 160 किलो तक आने का है. उन्होंने फैंस का आभार भी जताया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ