WWE के खूंखार रेसलर ने की भविष्यवाणी, ये टीम जीतेगी FIFA World Cup 2026!

फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर पूरी दुनिया उत्साहित है. सभी अपनी पसंदीदा टीमों को चीयर कर रहे हैं. अब एक फेमस स्टार ने भविष्यवाणी कर दी है कि कौन सी टीम इस बार जीतने वाली है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

FIFA World Cup 2026 (PIC Credit- AI Generated & WWE.com)

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खुमार फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है. पूरी दुनिया की नजरें इस पर टिकी हुई हैं. बड़ी टीमों ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है. WWE स्टार्स भी अपनी-अपनी पसंदीदा टीमों को सपोर्ट कर रहे हैं. कंपनी के टॉप रेसलर गुंथर ने इस बार बड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा कर दिया है कि ऑस्ट्रिया की टीम फीफा वर्ल्ड कप 2026 की विजेता बनने वाली है. आप सभी जानते हैं कि द रिंग जनरल ऑस्ट्रिया के हैं. वो अपनी टीम को सपोर्ट कर रहे हैं.

विज्ञापन

WWE स्टार गुंथर ने क्या कहा?

हाल ही में गुंथर ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया. गुंथर ने ऑस्ट्रिया के वियना में अपने होमटाउन में पत्नी के साथ समय बिताया. दोनों काफी मस्ती के मूड में दिखे. गुंथर ने बीच-बीच में खास बातें भी कहीं. उन्होंने कहा, “हम वियना में हैं. मेरी सोशल मीडिया टीम ने मुझे आपसे ये पूछने के लिए मना लिया है कि आप क्या देखना पसंद करेंगे. मैंने सभी के संदेश पढ़े. आप सभी का धन्यवाद. मैं बस छुट्टियां मनाने जा रहा हूं. आज मेरे साथ मेरी पत्नी भी है. मैं आज वो ही करूंगा जो मेरा मन करेगा”. गुंथर ने वीडियो में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के बारे में बात की. उन्होंने जीत के लिए ऑस्ट्रिया को चुना. गुंथर ने कहा, “फीफा वर्ल्ड कप 2026 को लेकर मैं काफी उत्सुक हूं. ऑस्ट्रिया की जीत के बहुत अच्छे चांस हैं”.

विज्ञापन

गुंथर के पास है वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका

गुंथर अब कंपनी के टॉप स्टार बन चुके हैं. हाल ही में क्लैश इन इटली में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. कोडी को विवादास्पद जीत मिली थी. गुंथर ने रीमैच की मांग की. अब आने वाले SmackDown के एपिसोड में दोनों के बीच फिर से टक्कर होने वाली है. इस बार गेस्ट रेफरी सैमी ज़ेन रहेंगे. सैमी और कोडी के बीच कई हफ्तों से विवाद चल रहा है. गुंथर के इस बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का बहुत चांस हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ