Batista: WWE में बतिस्ता का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने ‘कई सालों तक शानदार काम किया. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में कदम रखा. वो कई हिट फिल्में फैंस को दे चुके हैं. बतिस्ता 57 साल के हो चुके हैं. फैंस को कई सालों से उम्मीद है कि वो एक अंतिम मैच के लिए वापसी करेंगे. उन्हें लेकर आए दिन चर्चा होती रहती है. हालांकि, अब ये मुमकिन नहीं है. बतिस्ता ने खुद कह दिया है कि वो रेसलिंग नहीं करने वाले हैं. उनके इस बयान से कहीं ना कहीं फैंस का दिल जरूर टूटेगा.
WWE दिग्गज बतिस्ता का बड़ा बयान
बतिस्ता ने हाल ही में W.O.L.F. GYMS यूट्यूब चैनल को अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उनसे रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया था. इस पर उन्होंने कहा, “रेसलिंग से दूर हटना मुश्किल होता है. ज्यादातर लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं. इस वजह से रेसलर्स रिटायर होते हैं तो ये मजाक जैसा लगता है. वैसे रेसलर्स रिटायर नहीं होते हैं. वो पांच बार रिटायर होते हैं. सालों से लोग यही सोचते रहे कि मैं वापसी करूंगा. मैं रिटायरमेंट से बाहर आऊंगा. मैं ऐसा नहीं करूंगा. मेरा करियर किसी कहानी के शानदार अंत जैसा रहा है. मैं इसे खराब नहीं करना चाहता. मैं इसे खराब करने से पहले मेहनत-मजदूरी कर लूंगा. मैं अब कभी दोबारा रेसलिंग नहीं करूंगा”.
ये भी पढ़ें: WWE दिग्गजों की वापसी, SummerSlam के लिए मैचों का ऐलान, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?
बतिस्ता का करियर रहा शानदार
बतिस्ता का WWE करियर धमाकेदार रहा है. बतिस्ता ने डेब्यू के बाद ही अपना ध्यान सभी की तरफ खींच लिया था. उन्होंने एवोल्यूशन ग्रुप ज्वाइन किया, जिसमें रिक फ्लेयर और ट्रिपल एच थे. बतिस्ता ने 2005 में रॉयल रंबल मैच भी जीता. बतिस्ता ने हॉलीवुड में काम करने के लिए रेसलिंग छोड़ दी. उन्होंने रेसलमेनिया 35 में ट्रिपल एच के खिलाफ नो होल्ड्स बार्ड मैच लड़ा था. वहां पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक वो कभी इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए.
ये भी पढ़ें: WWE में Roman Reigns की हो गई चांदी! 2026 में कुल नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
13 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
2 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
5 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
6 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
11 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines