WWE दिग्गजों की वापसी, SummerSlam के लिए मैचों का ऐलान, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

इस हफ्ते WWE SmackDown के शो पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कुछ बड़े मैचों का ऐलान पहले ही कर दिया गया है. रेसलर्स की वापसी भी हो सकती है. जानिए ब्लू ब्रांड में क्या-क्या होगा.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SmackDown: WWE में इस समय समरस्लैम 2026 का सीजन चल रहा है. फैंस को लगातार बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. वीकली एपिसोड बहुत महत्वपूर्ण हैं. इस हफ्ते SmackDown का शो भी तगड़ा होने वाला है. कंपनी ने पहले ही कुछ बड़ी घोषणाएं कर दी थीं. कंपनी के टॉप स्टार्स एक्शन दिखाने के लिए तैयार हैं. समर की सबसे बड़ी पार्टी के लिए मैचों का ऐलान भी किया जा सकता है. ट्रिपल एच द्वारा बड़े तोहफे दिए जा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि शो में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

शार्लेट फ्लेयर का मैच

शार्लेट फ्लेयर का मैच2 / 6

WWE SmackDown के एपिसोड में शार्लेट फ्लेयर का बड़ा मैच होने वाला है. WWE वुमेंस चैंपियनशिप के लिए उनका नाया जैक्स के साथ क्वालिफाइंग मुकाबला नाया जैक्स के साथ होगा. दोनों के बीच तगड़े मैच की उम्मीद जताई जा रही है. देखना होगा कि कौन समरस्लैम में अपनी जगह बना पाएगा. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स-सीएम पंक का सैगमेंट

कोडी रोड्स-सीएम पंक का सैगमेंट3 / 6

समरस्लैम में कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है. दोनों के बीच तगड़ा राइवलरी शुरू हो गई है. SmackDown में दोनों का इस हफ्ते सैगमेंट होगा. पंक और रोड्स के बीच बड़ा ब्रॉल देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)

गुंथर का सैगमेंट

गुंथर का सैगमेंट4 / 6

समरस्लैम 2026 में गुंथर का मुकाबला निक एल्डिस के साथ होने वाला है. दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान ट्रिपल एच ने किया था. इनकी राइवलरी खतरनाक हो गई है. गुंथर का इस हफ्ते सैगमेंट होगा. वो एल्डिस पर अटैक कर सकते हैं. इसके अलावा मुकाबले में कोई शर्त भी जोड़ी जा सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मैचों का ऐलान

मैचों का ऐलान5 / 6

समरस्लैम 2026 के लिए अभी तक नौ मैचों का ऐलान किया जा चुका है. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 12 या 13 मैच रखने वाली है. इस लिहाज से देखा जाए तो SmackDown के एपिसोड में कुछ मैचों का ऐलान WWE द्वारा किया जा सकता है, जिसमें यूएस चैंपियनशिप मुकाबला भी शामिल है. (Photo: WWE.com)

रेसलर्स की वापसी

रेसलर्स की वापसी6 / 6

मौजूदा समय में WWE के कुछ बड़े स्टार्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. इनकी वापसी कभी भी हो सकती है. कंपनी समरस्लैम 2026 के सीजन पर सरप्राइज दे सकती है. हो सकता है कि इस हफ्ते SmackDown में रैंडी ऑर्टन की वापसी हो जाए. केविन ओवेंस और ड्रू मैकइंटायर भी शो में एंट्री कर सकते हैं. कोई भी संभावना बन सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन