WWE Championship: WWE स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट की सबसे बड़ी कंपनी है. इसका व्यापार पूरी दुनिया में फैला हुआ है. 2022 से इसकी बागडोर ट्रिपल एच के हाथ में है. इसके बाद से तो मुनाफा ही मुनाफा हो रहा है. पिछले कुछ सालों में ट्रिपल एच ने एक ट्रेंड सेट किया है. इसके तहत WWE के बाहर किसी भी स्पोर्ट्स में कोई खिलाड़ी बड़ा कारनामा करता है तो उसे कस्टम बेल्ट दी जाती है. इस बार यह सम्मान दुनिया की फेमस टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को दिया गया है. टाइटल को हासिल करने के बाद आर्यना काफी खुश नज़र आईं.
WWE ने क्यों दी आर्यना सबालेंका को चैंपियनशिप बेल्ट?
दरअसल हाल ही में आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन के फाइनल में अमांडा अनिसिमोवा को 6-3 और 7-6 (3) के सीधे सेटों में हराकर अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता है. यह उनके लैजेंड्री करियर की 100वीं बड़ी जीत भी थी. इसके बाद उन्हें WWE चैंपियनशिप उपहार में दी गई, जिसका जश्न वह शानदार अंदाज में मना रही हैं. आपको बता दें सबालेंका को उनकी जीत के बाद ऑर्थर ऐश स्टेडियम में बैकस्टेज बेल्ट दी गई.
SmackDown विमेंस चैंपियनशिप पर आधारित बेल्ट को पाकर सबालेंका बहुत खुश हुईं. उन्होंने कहा कि बहुत ही शानदार और बेहतरीन है कि अब उनके पास यह चैंपियनशिप है. सबालेंका ने एक WWE स्टार की तरह ही कमर पर बेल्ट बांधकर मीडिया के सामने पोज दिए.
WWE ने पहले भी दी है कस्टम बेल्ट
WWE ने पिछले कुछ सालों में विजेता टीम और एथलीट्स को कस्टम बेल्ट दिए हैं. 2023 में सुपर बाउल जीत के बाद यह कारनामा किया गया था. WWE ने NFL, NHL और NBA सहित अन्य टीमों का जश्न मनाते हुए लीगेसी टाइटल भी बनाया है. ट्रिपल एच ने IPL की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को भी उनकी जीत पर चैंपियनशिप प्रदान की थी. आपको याद होगा पिछले साल ऑस्ट्रेलियन ओपन मेंस डबल जीतने पर टेनिस स्टार निक किगियोस और थानासी कोकिनाकिस को कस्टम साइड प्लेट वाला एक टाइटल दिया गया था.
ये भी पढ़ें:-WWE ने इतिहास के 10 सबसे खतरनाक स्टार्स की लिस्ट की जारी, Roman Reigns को झटका, पूर्व ट्राइबल चीफ ने मारी बाजी
संबंधित खबरें
रोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
1 day ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
1 day agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
2 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
2 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
4 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
4 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
4 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
5 days agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
7 days agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines