क्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती

हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली ने लंबे समय से WWE रिंग में मैच नहीं लड़ा है. 2018 में वो अंतिम बार नज़र आए थे. खली ने इस बार द रॉक को चुनौती दी है. उनका कहना है कि वो रॉक के साथ मुकाबला करना चाहते हैं. इसका कारण भी उन्होंने बताया.

WWE

WWE दिग्गज का बड़ा बयान सामने आया (Photo: WWE.com)

The Great Khali: भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने 2006 से 2014 तक WWE में एक्टिव होकर तगड़ा काम किया. उन्होंने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती. अंडरटेकर, जॉन सीना, बिग शो और केन जैसे रेसलर्स के साथ उनकी टक्कर हुई. खली 2014 के बाद भी कुछ मौकों पर रिंग में नज़र आए. अंतिम बार वो 2018 में दिखे थे. खली का कभी भी द रॉक से सामना नहीं हुआ. उन्होंने अब रॉक के साथ मैच की इच्छा जताई है. एक तरह से कहा जाए तो उन्होंने द ग्रेट वन को ललकारा है.

विज्ञापन

द ग्रेट खली का बड़ा बयान

द ग्रेट खली को 2021 में हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. खली 54 साल के हो चुके हैं. हर कोई चाहता है कि वो एक अंतिम मैच के लिए वापसी करेंगे. हालांकि अब ये काम थोड़ा मुश्किल है. खली के घुटने में भी थोड़ा दिक्कत है. उन्हें वापसी के लिए काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा. वैसे खली कई बार वापसी की इच्छा जता चुके हैं. हो सकता है कि फ्यूचर में वो WWE रिंग में आ जाएं.

विज्ञापन

हाल ही में इंस्टाग्राम पर तोमर साहब को द ग्रेट खली ने अपना इंटरव्यू दिया. खली ने वहां पर कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि अगर वो कभी वापसी करेंगे तो फिर द रॉक का सामना करना चाहेंगे. हॉल ऑफ फेमर ने कहा, “कभी मेरा WWE रिंग वापसी करने का मन हुआ तो द रॉक से लड़ना चाहूंगा. मैंने कभी उनके साथ रेसलिंग नहीं की. इस वजह से मैं उनके साथ लड़ना चाहता हूं.”

विज्ञापन

WWE रिंग में अंतिम बार कब दिखे थे रॉक?

पिछले साल की शुरुआत में एलिमिनेशन चैंबर का आयोजन हुआ था. वहां पर द रॉक ने एंट्री कर सभी का दिल जीता था. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. रॉक के साथ ट्रेविस स्कॉट भी थे. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रॉक नहीं आए हैं. फैंस उनसे काफी नाराज चल रहे हैं. ऐसा लगा था कि वो कोडी और रॉक की राइवलरी में बने रहेंगे लेकिन ये नहीं हो पाया. रॉक सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहते हैं. वो हॉलीवुड में भी काम करते हैं. उनका शेड्यूल काफी बिजी है. अगले साल रेसलमेनिया का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. वहां पर रॉक आ सकते हैं. उनका रोमन के साथ ड्रीम मैच हो सकता है. रॉक कह चुके हैं कि वो अगले साल के रेसलमेनिया के लिए काफी उत्साहित हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ