हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE में आएगा 6 फुट 4 इंच के विशालकाय रेसलर का तूफान, वापसी कर John Cena को रिटायर करने का मिला सुनहरा मौका!

WWE SummerSlam 2025 में सीएम पंक के खिलाफ गुंथर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप हार गए थे. इसके बाद से अभी तक वह टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. अब उनकी वापसी को लेकर WWE ने बड़ा ऐलान कर दिया है. आगामी बड़े शो में वह फैंस को सरप्राइज देने वाले हैं. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE

Gunther: WWE फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है. 6 फुट 4 इंच के लंबे रेसलर गुंथर की वापसी का ऐलान WWE ने कर दिया है. अगले हफ्ते वह रेड ब्रांड के एपिसोड में आकर बवाल मचाने वाले हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्हें लेकर बड़ी घोषणा की गई. द रिंग जनरल की वापसी का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे. पिछले कुछ हफ्तों से उन्हें लेकर कई तरह की अफवाहें भी सामने आ रही थीं. अब जाकर कंपनी ने फैंस को खुश किया है.

WWE Raw मे गुंथर का होगा बड़ा मुकाबला

अगस्त, 2025 में हुए SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में गुंथर ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप सीएम पंक के खिलाफ डिफेंड की थी. बहुत ही तगड़े मुकाबले में गुंथर को अपनी चैंपियनशिप गंवानी पड़ी थी. इसके बाद से अभी तक वह WWE रिंग में नज़र नहीं आए हैं. आप सभी जानते हैं कि गुंथर अब कंपनी के बड़े स्टार बन चुके हैं. मेन रोस्टर में उन्होंने खुद को जबरदस्त अंदाज में स्थापित किया है.

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में जनरल मैनेजर एडम पीयर्स ने उनकी वापसी के बारे में जानकारी प्रदान की. आप सभी जानते हैं कि जॉन सीना को अंतिम विरोधी को चुनने के लिए “Last Time Is Now” टूर्नामेंट की शुरुआत हो चुकी है. इसके तहत गुंथर अगले हफ्ते रेड ब्रांड में वापस आएंगे और पहले राउंड में जे’वॉन इवांस का सामना करेंगे. दोनों के बीच तगड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है. गुंथर को लंबे समय बाद इन-रिंग एक्शन में देखने में सभी को मजा आने वाला है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-WWE में John Cena की एक्स गर्लफ्रेंड निकली धोखेबाज, मौजूदा चैंपियन के ऊपर टाइटल से हमला कर बनी विलेन

क्या जॉन सीना को रिटायर करेंगे गुंथर?

13 दिसंबर को Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में उन्होंने डॉमिनिक मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी. अब Saturday Night’s Main Event में वह बतौर चैंपियन उतरेंगे. गुंथर अभी तक उनके अंतिम विरोधी के रूप में सभी के फेवरेट माने जा रहे हैं. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Saturday Night’s Main Event में सीना को हराकर गुंथर आईसी चैंपियनशिप अपने नाम करेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-एक साथ दो रिंग और खूब तोड़फोड़, WWE Survivor Series WarGames मैचों में शामिल स्टार्स के नाम आए सामने


संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola