John Cena Return: WWE Backlash 2026 का सफल समापन हो गया है. फैंस को वहां पर पांच बड़े मुकाबले देखने को मिले. खास बात ये रही कि जॉन सीना ने भी वापसी की. उन्होंने एक बड़े टूर्नामेंट का ऐलान किया. सीना ने युवा टैलेंट को आगे लाने की ठान ली है. खैर अब सवाल ये खड़ा हो रहा है कि सीना की WWE रिंग में अगली वापसी कब होगी. ट्रिपल एच ने उनके लिए जो फ्यूचर प्लान बनाया है, उसका खुलासा Backlash 2026 में लगभग हो गया है. ये बात पता चल गई है कि सीना अगली बार कब अपने फैंस को रिंग में आकर सरप्राइज देंगे.
WWE दिग्गज जॉन सीना का ऐलान
दरअसल जॉन सीना ने Backlash 2026 में एक नए शो की शुरुआत की घोषणा की, जिसका नाम जॉन सीना क्लासिक रखा गया है. सीना ने बताया कि टू्र्नामेंट में NXT के स्टार्स मेन रोस्टर के रेसलर्स से मुकाबला करेंगे. सीना ने ये भी कहा कि इसके लिए एक नई चैंपियनशिप शुरू की जाएगी. सभी स्टार्स चैंपियन बनने के लिए लड़ाई लड़ेंगे. सबसे बड़ी बात है कि फैंस भी नए चैंपियन के चुनाव के लिए वोट करेंगे. कोई भी रेसलर फैंस की ज्यादा वोटिंग से चैंपियन बन सकता है.
ये भी पढ़ें: WWE Backlash 2026 में John Cena की वापसी फेल! बड़ा ऐलान सुनते ही फैंस के उतरे चेहरे
ट्रिपल एच के प्लान का हुआ खुलासा
जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. इसके बाद उन्होंने रेसलमेनिया 42 में होस्ट की भूमिका निभाई. अब सीना ने ऐतिहासिक टूर्नामेंट का ऐलान किया है. इससे साफ पता चलता है कि WWE के साथ अभी भी सीना जुड़े हुए हैं. सीना ने युवा टैलेंट को आगे बढ़ाने का प्रण लिया है. जाहिर सी बात है कि इसके लिए उनकी ट्रिपल एच से भी बात हुई होगी. सीना ने Backlash 2026 में कहा कि फ्यूचर स्टार्स को तैयार करने के उद्देश्य से वो प्रोजेक्ट में खुद शामिल रहेंगे. सीना ने ये बता दिया है कि वो WWE के साथ आगे भी बने रहेंगे. एक तरह से कहा जाए तो Backlash 2026 में ट्रिपल एच के प्लान का पूरी तरह से खुलासा हो गया है.
कब होगी जॉन सीना की वापसी?
Clash in Italy 2026 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 31 मई को होने वाला है. पहली बार WWE इटली में पीएलई करा रही है. सीना ने ये नहीं बताया है कि जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट की शुरुआत कब होगी. सीना ने इस बात का ऐलान कर दिया है कि वो WWE बैकस्टेज काम करेंगे. इस बात की पूरी संभावनाएं हैं कि उनकी अगली वापसी Clash in Italy 2026 में हो सकती है. सीना वहां पर आकर जॉन सीना क्लासिक टूर्नामेंट की तारीख का ऐलान कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: WWE Backlash 2026 के बाद Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? Roman Reigns की हो सकती है कुटाई
संबंधित खबरें
WWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
4 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
5 hrs ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
7 hrs agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
5 days agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
6 days agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
7 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
7 days agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
8 days agoRoman Reigns का बड़ा ऐलान, जल्द भारत आने का किया वादा
8 days agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines