Roman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट

WWE के लिए 2026 बहुत बढ़िया रहा है. ट्रिपल एच ने खूब सरप्राइज दिए हैं. लगातार नए चैंपियंस भी देखने को मिले हैं. रोमन रेंस को भी सफलता मिली है. आइए आपको बताते हैं कि मौजूदा समय में कौन-कौन चैंपियन हैं.

Current WWE Champions

कौन हैं WWE के मौजूदा चैंपियंस? (Photo: WWE.com)

Current WWE Champions: WWE के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. कई नई चीजें देखने को मिलीं. सबसे बड़ी बात है कि चैंपियनशिप में भी लगातार बदलाव हुए. रेसलर्स को उनकी क्षमता के अनुसार पुश भी दिया गया है. बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स को तगड़ी सफलता मिली है. कंपनी ने लाइव इवेंट्स में भी चैंपियन फैंस को दिए हैं. रेसलमेनिया के बाद ब्रांड में रेसलर्स की अदला-बदली भी हुई है. खैर अब कंपनी के सिर्फ दो प्रीमियम लाइव इवेंट बचे हैं. क्राउन ज्वैल और सर्वाइवर सीरीज होनी है. इस साल के अंत तक शायद किसी टाइटल में बदलाव नहीं होगा. आइए आपको बताते हैं कि दोनों ब्रांड में अभी चैंपियनशिप किन स्टार्स के पास हैं.

विज्ञापन

WWE Raw में कौन-कौन हैं चैंपियन?

WWE Raw के मेंस डिवीजन की सबसे बड़ी चैंपियनशिप रोमन रेंस के पास है. वो अभी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन हैं. इस साल उन्होंने रेसलमेनिया में सीएम पंक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. वहीं वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप लिव मॉर्गन के पास है. उन्होंने हाल ही में हुए Money in the Bank में टाइटल दोबारा अपने नाम किया था. रेड ब्रांड की इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप चैड गेबल के पास है. उन्होंने समरस्लैम 2026 में टाइटल अपने नाम किया था. वहीं वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन राकेल रॉड्रिगेज हैं. उन्होंने इस साल जुलाई में टाइटल जीता था. वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप ब्रॉन ब्रेकर और ऑस्टिन थ्योरी के पास है. दोनों ने जुलाई 2026 में स्ट्रीट प्रॉफिट्स को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. वैसे इनका टाइटल रन अभी तक ज्यादा खास नहीं रहा है.

विज्ञापन

WWE SmackDown के मौजूदा चैंपियंस

SmackDown की सबसे बड़ी चैंपियनशिप सैमी ज़ेन के पास है. सैमी ने सितंबर 2026 में सीएम पंक को हरकार अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती थी. वुमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन हैं. उन्होंने समरस्लैम 2026 में टाइटल अपने नाम किया था. इंजरी के कारण टाइटल को रिया रिप्ली ने पहले छोड़ दिया था. WWE यूएस चैंपियन ट्रिक विलियम्स के पास है. उन्होंने सितंबर 2026 में हुए Sunday Night’s Main Event में बैरन कॉर्बिन को हराकर टाइटल जीता था. वहीं वुमेंस यूएस चैंपियनशिप जेसी जेन के पास है. उन्होंने अगस्त 2026 में टाइटल अपने नाम किया था. WWE टैग टीम चैंपियनशिप एमएफटी के टामा टोंगा और टाला टोंगा के पास है. दोनों ने अगस्त 2026 में चैंपियनशिप जीती थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ