WWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा, Roman Reigns भी कोहराम मचाने को तैयार

WWE WrestleMania 43 का आयोजन अगले साल सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. एक रिपोर्ट में तीन बड़े मैचों को लेकर खुलासा किया गया है. इसमें रोमन रेंस के मैच भी शामिल है.

WrestleMania 43

मेगा इवेंट में होने वाले मैचों का खुलासा (Photo: WWE.com)

WrestleMania 43 Match Card: WWE WrestleMania 43 के आयोजन में अभी लंबा समय बचा हुआ है. हालांकि इसकी चर्चा अभी से होने लग गई है. WWE ने इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इसका एक बड़ा कारण है कि अगले साल का मेगा इवेंट सऊदी अरब में होने वाला है. पहली बार WrestleMania का आयोजन यूएस के बाहर किया जा रहा है. WWE और सऊदी के बीच काफी मोटी डील हुई है. इस साल की शुरुआत में रॉयल रंबल भी सऊदी में ही हुआ था. खैर ऐसा लगता है कि WrestleMania 43 में कुछ मुकाबले एकदम तय हैं. रिपोर्ट में कुछ मुकाबलों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन

WrestleMania 43 में कौन-कौन से मैच होंगे?

आप सभी जानते हैं कि WWE का साल का सबसे बड़ा इवेंट WrestleMania होता है. अप्रैल के महीने में इसका आयोजन होता है. 2020 के बाद से इस शो को दिन कराया जाता है. हमेशा बड़े मुकाबले शो में रखे जाते हैं. हर कोई रेसलर्स इस मेगा इवेंट में परफॉर्म करना चाहता है. अगले साल तो आयोजन और ज्यादा भव्य होने वाला है. सऊदी की वजह से भी कंपनी इसे शानदार बनाना चाहेगी. इस लिहाज से देखा जाए तो मैच भी तगड़े रखे जाएंगे.

विज्ञापन

Fightful Select की रिपोर्ट के अनुसार WWE ने शो के लिए अभी तक तीन बड़े मैचों का प्लान किया है. मौजूदा वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का मुकाबला किंग ऑफ द रिंग विजेता ओबा फेमी के साथ हो सकता है. कहा जा रहा है कि रेंस की बादशाहत को फेमी ही खत्म करेंगे. फेमी कई बार रेंस को चुनौती भी पेश कर चुके हैं. दोनों का मैच मेन इवेंट में बुक किया जा सकता है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच रीमैच रखा जा सकता है. इनके बीच समरस्लैम 2026 में भी मैच हुआ था. तीसरा मुकाबला रिया रिप्ली का होगा. उनके विरोधी का नाम सामने नहीं आया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार उनका तगड़ा मैच होगा.

विज्ञापन

क्या द रॉक और रोमन रेंस का नहीं होगा मैच?

द रॉक और रोमन रेंस के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं. रॉक ने 2024 में रेसलमेनिया में रोमन के साथ मिलकर कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस को हराया था. रॉक ने कहा है कि वो अगले साल मेनिया में मौजूद रहेंगे. उनके रोल के बारे में कुछ नहीं पता है. कई लोगों को लगता है कि रॉक और रेंस के बीच मैच कराया जा सकता है. हालांकि इसकी संभावनाएं अब बहुत कम लग रही हैं. फेमी उभरते हुए स्टार हैं. उनका रोमन के साथ मैच होना पक्का है. ऐसे में रेंस और रॉक का ड्रीम मैच कैंसिल हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ