11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही, तगड़े एक्शन से करोड़ों फैंस का जीता दिल

एक WWE दिग्गज ने हाल ही में रिंग में कदम रखकर सभी को हैरान कर दिया है. 57 साल की उम्र में उन्होंने तगड़ा एक्शन दिखाया. फैंस ने भी उन्हें पूरा समर्थन दिया. उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर बड़ा कारनामा किया.

WWE

WWE दिग्गज की धमाकेदार वापसी (Photo: WWE.com)

WWE Legend Returns: WWE रिंग में आए दिन बड़े कारनामे होते रहते हैं. दिग्गजों का आना-जाना भी लगा रहता है. कुछ सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो WWE के बाहर भी अपना दिखाते हैं. AEW में WWE के कई रेसलर्स परफॉर्म कर रहे हैं. इसके अलावा अन्य कंपनियों में भी स्टार्स जलवा नज़र आता है. रोड डॉग के बारे में आप सभी ने सुना होगा. WWE में टैग टीम डिवीजन में उनका बहुत बड़ा नाम था. बड़ी उपलब्धियां उन्होंने हासिल की. वो 57 साल के हो चुके हैं लेकिन अभी भी रिंग में परफॉर्म कर रहे हैं. 11 साल बाद उन्होंने धमाकेदार वापसी कर मैच लड़ा. इसकी जानकारी खुद उन्होंने सोशल मीडिया पर दी.

विज्ञापन

WWE दिग्गज रोड डॉग का बड़ा कारनामा

हाल ही में जैफ जैरेट के All-Star Super Slam इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर रोड डॉग की रिंग में वापसी देखने को मिली. उन्होंने जैरेट और जे लीथल के साथ क्यूटी मार्सल, ब्रैडी बुक और एलिहाज ड्रेगो से मुकाबला किया. इवेंट में फैंस को शानदार सिक्स-मैन टैग टीम मैच देखने को मिला. डॉग ने अंतिम बार जनवरी 2015 के रॉयल रंबल में परफॉर्म किया था. इसके बाद से अब उन्होंने रिंग में अपना दम दिखाया है. जैरेट और डॉग लंबे समय बाद एक साथ दिखे हैं. WWE में दोनों ने टैग टीम डिवीजन में शानदार काम किया था. इनको देखते ही फैंस अपनी जगह से खड़े हो गए थे. सोशल मीडिया पर डॉग ने इस मैच को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने खुश जताई और साथियों को धन्यवाद दिया.

विज्ञापन

ये भी पढे़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स: फेमस स्टार्स बने नए चैंपियन, Roman Reigns की जमकर हुई आलोचना

रोड डॉग का करियर रहा है शानदार

रोड डॉग काफी पुराने रेसलर हैं. उन्होंने WWE में लंबे समय तक काम किया. वो अभी भी WWE के साथ लैजेंड कॉन्ट्रैक्ट के जरिए जुड़े हुए है. उन्होंने 1994 से 1995 तक द रोडी के रूप में काम किया था. इसके बाद 1996 से 2001 तक रोड डॉग जेसी जेम्स के नाम से काम किया. उन्होंने TNA में भी अपना दम दिखाया.

विज्ञापन

2002 से 2009 तक उन्होंने TNA में परफॉर्म किया. बीजी जेम्स के नाम से वो जाने जाते थे. उन्होंने पांच बार वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप और एक बार टैग टीम चैंपियनशिप हासिल की है. उनका सिंगल रन भी बढ़िया रहा. कंपनी ने उन्हें समय-समय पर पुश दिया. वो एक बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन और एक बार हार्डकोर चैंपियन भी रहे. 2019 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. डॉग ने बता दिया है कि वो इस उम्र में भी रिंग में बवाल मचा सकते हैं. फ्यूचर में वो किसी बड़े इवेंट में मैच लड़ने के लिए WWE में भी आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ