'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े…', बंगाल की ईसाई महिला ने धर्मांतरण के लिए मजबूर करने का लगाया आरोप

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक ईसाई महिला ने बजरंग दल के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, उसके कपड़े उतरवा दिए और शुद्धिकरण के नाम पर सबके सामने उसे जबरन नहलाया.

west bengal

पश्चिम बंगाल की एक ईसाई महिला ने बजरंग दल के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. (Photo: ANI)

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में एक ईसाई महिला ने बजरंग दल के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की, उसके कपड़े उतरवा दिए और शुद्धिकरण के नाम पर सबके सामने उसे जबरन नहलाया. आरोप है कि दुर्गा पूजा के दौरान महिला और उनके परिवार समेत 2 बाकी परिवारों को जबरदस्ती धर्म बदलने के लिए मजबूर किया गया.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है आरोप?

महिला ने बताया कि इन तीनों परिवारों को धमकी दी गई थी कि अगर उन्होंने 18 अक्टूबर को पुलिस से संपर्क किया, तो उन्हें जिंदा जला दिया जाएगा. पीड़िता का कहना है कि उसने पुलिस को फोन किया था, लेकिन अगले दो दिनों तक भी बजरंग दल के लोगों ने परिवारों को डराया-धमकाया. इतना ही नहीं, परिवार के कुछ सदस्यों को पास के डिंगल गांव में दुर्गा पूजा पंडाल ले जाकर उन्हें अपनी मर्जी के खिलाफ कुछ खास धार्मिक अनुष्ठान करने के लिए मजबूर किया गया.

13 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

चंद्रकोना पुलिस ने पटलापुर की रहने वाली एक महिला की शिकायत पर 20 अक्टूबर की रात को FIR दर्ज की. इसमें हत्या की कोशिश और उससे जुड़े अपराधों के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत कम से कम 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. 24 अक्टूबर शाम 6:30 बजे तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी. विपक्षी दलों TMC (ममता) और कांग्रेस ने तुरंत कार्रवाई की मांग की है, जबकि सत्ताधारी BJP ने जानबूझकर कोई कार्रवाई ना करने के आरोपों पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ