WWE Raw में इस हफ्ते आएगा Roman Reigns का तूफान, इन 3 चीजों से फैंस के उड़ा सकते हैं होश

WWE का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस की वापसी देखने को मिलेगी. पिछले हफ्ते उनकी एंट्री नहीं हुई थी. आइए आपको बताते हैं कि ट्राइबल चीफ रेड ब्रांड में क्या-क्या कर सकते हैं.

WWE RAW

Raw में रोमन रेंस इस हफ्ते क्या करेंगे? (Photo: WWE.com)

WWE Raw: WWE का इस हफ्ते का Raw का एपिसोड शानदार होने वाला है. कंपनी ने इसे बड़ा बनाने के लिए पहले से ही कुछ ऐलान कर दिए हैं. तगड़े मुकाबले वहां पर होंगे और स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया जाएगा. बड़ी बात ये है कि रोमन रेंस शो में धमाकेदार एंट्री करेंगे. पिछले हफ्ते वो नहीं आए थे. रोमन आएंगे तो फिर कोई ना कोई बवाल जरूर खड़ा होगा. उनकी ब्लडलाइन की वैसे ही हालत खराब की हुई है. यहां हम आपको उन तीन चीजों के बारे में बताएंगे जो रेंस इस हफ्ते कर फैंस के होश उड़ा सकते हैं.

विज्ञापन

क्या सैमी ज़ेन के ऊपर होगा अटैक?

सैमी ज़ेन के पास इस समय अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है. वो ब्लू ब्रांड में काम कर रहे हैं. 7 नवंबर को क्राउन ज्वैल इवेंट का आयोजन सऊदी में होने वाला है. वहां पर रेंस और सैमी के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों का इस हफ्ते रेड ब्रांड में आमना-सामना होने वाला है. इनका इतिहास काफी तगड़ा रहा है. सैमी ब्लडलाइन का हिस्सा भी रह चुके हैं. रेंस के साथ सैमी का मैच भी हो चुका है. इस बार सैमी को झटका भी लग सकता है. रेंस उनके ऊपर हमला कर उन्हें धराशाई भी कर सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि रेंस फैंस को चौंकाने में काफी माहिर हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: WWE Raw प्रीव्यू: Roman Reigns वापसी कर मचाएंगे बवाल, 2 ब्लॉकबस्टर मैचों का हुआ ऐलान

रॉयस कीज को सिखा सकते हैं सबक

रॉयस कीज के 946 ग्रुप ने खूब हंगामा मचाया है. पिछले हफ्ते कार्मेलो हेज भी ग्रुप में शामिल हो गए हैं. द उसोज़ और सोलो सिकोआ की सभी ने हालत खराब की. ब्लडलाइन पूरी तरह से बेबस नज़र आई. मनी इन द बैंक में कीज ने रेंस को एरीना में आकर चुनौती दी थी. रेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड में बवाल मचा सकते हैं. वो 946 के ऊपर अपने भाइयों के साथ मिलकर अटैक कर सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर रिंग में अफरातफरी मच जाएगी.

विज्ञापन

वॉरगेम्स मैच का ऐलान कर सकते हैं

नवंबर में ही सर्वाइवर सीरीज का आयोजन भी होने वाला है. हमेशा की तरह इस प्रीमियम लाइव इवेंट में मेंस वॉरगेम्स मैच होगा. रोमन रेंस हमेशा इसमें नज़र आए हैं. इस बार भी उन्हें शेड्यूल किया गया है. ये लगभग पक्का है कि 946 ग्रुप की टक्कर ब्लडलाइन से होगी. रेंस इस कहानी को आगे बढ़ा सकते हैं. वो इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में वॉरगेम्स मैच का ऐलान कर बवाल काट सकते हैं. इसकी शुरुआत अगर वो कर देंगे तो फिर मजा आ जाएगा. हर हफ्ते लड़ाई देखने को मिलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ