WWE Backlash 2026 में John Cena की वापसी फेल! बड़ा ऐलान सुनते ही फैंस के उतरे चेहरे

WWE Backlash 2026 में जॉन सीना ने धमाकेदार एंट्री की. उन्होंने एक बड़ी घोषणा कर नई चैंपियनशिप का अनावरण भी किया. सीना को देखकर फैंस खुश हुए. हालांकि, उनकी घोषणा से कई लोग निराश भी हुए होंगे.

WWE
1 / 6
जॉन सीना का ऐलान

John Cena Announcement: WWE Backlash 2026 का शानदार समापन हो गया है. फैंस को शो में पांच तगड़े मुकाबले देखने को मिले. मेन इवेंट में रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड की. खैर शो में जॉन सीना ने भी एंट्री की. उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया. दर्शकों को उनका अगला कदम शायद पसंद नहीं आया हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कि सीना ने किस चीज की घोषणा की.

विज्ञापन

सूट-बूट में जॉन सीना की एंट्री

सूट-बूट में जॉन सीना की एंट्री2 / 6

जॉन सीना पिछले महीने रेसलमेनिया में भी आए थे. उन्होंने सूट-बूट में आकर शो को होस्ट किया. Backlash 2026 में भी सीना इसी अंदाज में नज़र आए. उनकी एंट्रेंस पर हमेशा की तरह खड़े हुए. सीना ने भी सभी का अभिवादन किया. सीना का लुक बहुत ही शानदार लग रहा था.

विज्ञापन

जॉन सीना का ऐलान

जॉन सीना का ऐलान3 / 6

जॉन सीना ने एक नए शो की शुरुआत की घोषणा की, जिसका नाम जॉन सीना क्लासिक रखा गया है. ये शो पिछले साल उनके रिटायरमेंट शो में हुई परंपरा को आगे बढ़ाएगा. सीना ने कहा कि जॉन सीना क्लासिक में NXT के स्टार्स मेन रोस्टर के रेसलर्स से मुकाबला करेंगे.

नई चैंपियनशिप बेल्ट

नई चैंपियनशिप बेल्ट4 / 6

जॉन सीना ने शानदार प्रोमो दिया. उन्होंने ये भी कहा कि जॉन सीना क्लासिक के लिए एक नई चैंपियनशिप शुरू की जाएगी. स्टार्स चैंपियन बनने के लिए कम्पीट करेंगे. सीना ने कहा कि फ्यूचर स्टार्स को तैयार करने के उद्देश्य से वो इस प्रोजेक्ट में खुद शामिल रहेंगे.

विज्ञापन

WWE यूनिवर्स का योगदान

WWE यूनिवर्स का योगदान5 / 6

जॉन सीना ने WWE यूनिवर्स को भी संदेश दिया. उन्होंने कहा कि जॉन सीना क्लासिक में फैंस की राय भी होगी. फैंस नए चैंपियन के चुनाव के लिए वोट करेंगे. इसका मतलब है कि अगर कोई हार भी जाता है, तो फैंस की ज्यादा वोटिंग से वो चैंपियन बन सकता है.

क्या जॉन सीना ने किया निराश?

क्या जॉन सीना ने किया निराश?6 / 6

जॉन सीना ने अपने ऐलान को काफी हाइप किया था. WWE ने भी उनका खूब प्रचार किया. सभी को लगा था कि सीना कुछ बड़ा करने वाले हैं, लेकिन उन्होंने साधारण घोषणा की. वैसे सीना इस बात को सोशल मीडिया के जरिए भी कह सकते हैं. एक तरह से कहा जाए तो सीना ने WWE यूनिवर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन