भारतीय रेसलर ने Roman Reigns के WWE Crown Jewel 2026 में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक, फैंस के लिए खुशखबरी

WWE क्राउन ज्वैल इवेंट में रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के बीच मैच होने वाला है. दोनों के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी. एक फेमस रेसलर ने इस मुकाबले के नतीजे को लेकर चौंकाने वाली भविष्यवाणी की है.

WWE

क्या क्राउन ज्वैल में रोमन की होगी जीत? (Photo: WWE.com)

Roman Reigns: हाल ही में WWE के मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. वहां पर रोमन रेंस ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप एलए नाइट के खिलाफ दांव पर लगाई. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में रेंस ने बड़ी मुश्किल से अपने टाइटल को रिटेन किया. खैर अब बारी 7 नवंबर को होने वाले क्राउन ज्वैल इवेंट की है. वहां पर रेंस का मुकाबला क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए सैमी ज़ेन के साथ होने वाला है. दोनों ब्लडलाइन में साथ काम कर चुके हैं. इनकी केमिस्ट्री भी शानदार है. खैर भारतीय रेसलर जिंदर महल ने इस मैच के नतीजे को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है.

विज्ञापन

पूर्व WWE स्टार जिंदर महल ने क्या कहा?

Busted Open पॉडकास्ट को हाल ही में जिंदर महल ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने रोमन रेंस और सैमी ज़ेन के मैच लेकर चर्चा की. जिंदर ने कहा कि सैमी को हारना चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो फिर ये रेंस के फैंस के लिए अच्छी खबर होगी. जिंदर ने कहा, “मेरे हिसाब से रोमन रेंस के हाथों सैमी ज़ेन को बुरी तरह हारना चाहिए. मेरी नज़र में सैमी एक डरपोक चैंपियन है. मैं ये नहीं चाहता हूं कि वो रोमन को बराबरी की टक्कर दें. मैं नहीं चाहता हूं कि उनका कद बढ़ जाए. इस मैच में ऐसा होने का रिस्क है. मैं नहीं चाहता हूं कि लोग उन्हें चीयर करें. हमें सैमी को कोई अच्छा मैच देने की जरूरत नहीं है. वो एक हील चैंपियन है.”

विज्ञापन

रोमन और सैमी के बीच पहले हो चुका है मैच

अगस्त 2020 में रोमन रेंस ने हील टर्न लिया था. उनके साथ पॉल हेमन भी थे. दोनों ने ब्लडलाइन ग्रुप बनाया. जिसमें द उसोज़ शामिल हुए. बाद में सैमी ज़ेन भी ग्रुप में आए. सैमी को तगड़ी सफलता मिली. 2022 में सोलो सिकोआ भी ग्रुप में आ गए थे. 2023 के रॉयल रंबल में रोमन ने केविन ओवेंस को हराया था. इसके बाद सैमी ने रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर मुंह मोड़ लिया था. बाद में एलिमिनेशनल चैंबर में रेंस और सैमी के बीच तगड़ा मैच हुआ. मुकाबले में सैमी को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

2024 में दोनों का एक बार फिर रीयूनियन हुआ. सर्वाइवर सीरीज में हुए वॉरगेम्स मैच के लिए इनका मिलन हुआ था. सैमी और रोमन अच्छे दोस्त हैं. अब एक बार फिर इनके बीच मैच होने जा रहा है. वैसे रेंस जीत के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. क्राउन ज्वैल का आयोजन सऊदी अरब में हो रहा है. वहां पर सैमी को फैंस का अच्छा समर्थन प्राप्त होता है. देखना होगा कि उनका प्रदर्शन मुकाबले में कैसा रहता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ