WWE Backlash 2026 के बाद Raw के पहले शो में क्या-क्या होगा? Roman Reigns की हो सकती है कुटाई
WWE Backlash 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने पहले ही कुछ बड़े ऐलान कर दिए हैं. जानिए कौन से मुकाबले रेड ब्रांड में होंगे.

WWE Raw Preview: WWE Backlash 2026 में फैंस को खूब मजा आया. पांच तगड़े मैच शो में हुए. शुरुआत में ब्रॉन ब्रेकर ने सैथ रॉलिंस को हराकर बवाल मचाया. वहीं मेन इवेंट में रोमन रेंस ने जेकब फाटू को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रिटेन की. मैच के बाद भी फाटू ने रेंस के ऊपर हमला किया. खैर अब सभी की नजरें Raw के पहले एपिसोड पर होंगी. ये शो बहुत खास होने वाला है. कंपनी ने कुछ घोषणाएं पहले ही कर दी हैं. आइए आपको बता दें कि शो में क्या-क्या होगा.
रोमन रेंस का सैगमेंट
2 / 6Raw में रोमन रेंस की एक्नॉलेजमेंट सेरेमनी होगी. इसका हिस्सा जेकब फाटू भी होंगे. अब देखना होगा कि वो रेंस के एक्नॉलेज करेंगे या नहीं. वैसे Backlash 2026 में फाटू ने हार के बाद रोमन का बुरा हाल कर दिया था. हो सकता है कि वो रेड ब्रांड में भी रेंस को तहस-नहस कर दें.
सीएम पंक की एंट्री
3 / 6Backlash 2026 के बाद Raw के पहले एपिसोड के लिए सीएम पंक को भी एडवर्टाइज किया गया है. रेसलमेनिया 42 के बाद हुए Raw में वो अंतिम बार नज़र आए थे. देखना होगा कि पंक का अगला कदम क्या होगा. साथ ही साथ उनके अगले विरोधी पर भी सभी की नजरें रहेंगी.
ओबा फेमी का ओपन चैलेंज
4 / 6Raw में इस हफ्ते भी ओबा फेमी का ओपन चैलेंज जारी रहेगा. पिछले हफ्ते उन्होंने भारी-भरकम ओटिस की हालत खराब की थी. अब देखना होगा कि इस हफ्ते उन्हें कौन चुनौती पेश करेगा. फेमी को अब कोई बड़ा स्टार टक्कर दे सकता है. हो सकता है कि उनकी अगली टक्कर पंक के साथ हो जाए.
ब्री बैला और पेज का सैगमेंट
5 / 6रेसलमेनिया 42 में पेज और ब्री बैला ने वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से दोनों का जलवा बरकरार है. पेज और ब्री इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में आएंगी. दोनों को जजमेंट डे से चुनौती मिली है. अब उन्हें अपना जवाब देना होगा. इनके बीच मैच भी तय किया जा सकता है.
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
6 / 6WWE Raw के एपिसोड में द विज़न ग्रुप का मुकाबला स्ट्रीट प्राफिट्स और जो हेंड्री के होगा. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा क्योंकि सभी खतरनाक स्टार्स हैं. सैथ रॉलिंस भी मैच में दखलअंदाजी कर बड़ा बवाल खड़ा कर सकते हैं.


















