फ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 1 लाख से अधिक प्रदर्शनकारी, आंसू गैस और वॉटर कैनन भी बेअसर!

सुरक्षा चिंताओं के बीच पेरिस के कई प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों को शनिवार को बंद रखा गया. इनमें लूव्र संग्रहालय, मुसी द’ओर्से, पिकासो संग्रहालय और ग्रां पालै शामिल हैं. पेरिस ओपेरा ने भी अपने दोनों प्रमुख स्थलों को बंद रखने का फैसला किया.

France violence image

पेरिस के 20 से अधिक मेट्रो स्टेशनों को भी बंद रखने की जानकारी सामने आई है. (Photo: PTI)

फ्रांस में बढ़ती महंगाई, महंगी होती रोजमर्रा की जरूरतों और सार्वजनिक सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. शनिवार को राजधानी पेरिस में करीब 1.10 लाख लोगों ने सड़कों पर उतरकर अपना रोष जाहिर किया. प्रदर्शनकारियों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. पिछले सप्ताह हुई हिंसा और तोड़फोड़ को देखते हुए सरकार ने देशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए. हालात दोबारा न बिगड़ें, इसके लिए करीब 70 हजार पुलिसकर्मियों और जेंडरमेरी बल के जवानों को तैनात किया गया है. संवेदनशील इलाकों में बख्तरबंद सुरक्षबलों की गाड़ियां, हेलीकॉप्टर और विशेष पुलिस टुकड़ियां भी तैनात की गईं.

विज्ञापन

पिछले सप्ताह हुई थी बड़े पैमाने पर हिंसा

गौरतलब है कि फ्रांस में 17 अक्टूबर को भी बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे. उस दौरान देशभर में 5 लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे थे. प्रदर्शन के बाद कई इलाकों में लूटपाट, आगजनी और सार्वजनिक संपत्तियों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थीं. करीब 3,000 दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचने या उनके लूटे जाने की खबरें आई थीं. पिछले सप्ताह की घटनाओं को देखते हुए पेरिस में कारोबारियों ने पहले से तैयारी कर ली थी कई दुकानों के शीशों पर लकड़ी के बोर्ड लगाए गए, जबकि लग्जरी ब्रांड के शोरूम में सुरक्षा बढ़ा दी गई.

विज्ञापन

संग्रहालय और मेट्रो स्टेशन बंद

सुरक्षा चिंताओं के बीच पेरिस के कई प्रमुख सांस्कृतिक स्थलों को शनिवार को बंद रखा गया. इनमें लूव्र संग्रहालय, मुसी द’ओर्से, पिकासो संग्रहालय और ग्रां पालै शामिल हैं. पेरिस ओपेरा ने भी अपने दोनों प्रमुख स्थलों को बंद रखने का फैसला किया. इसके अलावा, राजधानी के 20 से अधिक मेट्रो स्टेशनों पर भी बंदी की खबर सामने आई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ