WWE Crown Jewel 2026 में होगा गुरु-शिष्य का महासंग्राम, Triple H ने किया भयानक मैच का ऐलान

WWE Crown Jewel 2026 का आयोजन 7 नवंबर को सऊदी अरब में होने वाला है. कंपनी द्वारा इस इवेंट का शानदार बिल्डअप किया जा रहा है. WWE ने एक और मैच का ऐलान प्रीमियम लाइव इवेंट के लिए कर दिया है.

Crown Jewel 2026

Crown Jewel 2026 में मचेगा खूब बवाल (Photo: WWE.com)

Crown Jewel: WWE का अगला मैच Crown Jewel 2026 होने वाला है. 7 नवंबर को सऊदी अरब की धरती पर ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. कंपनी इसका बिल्डअप कर रही है. वहां से फिर सर्वाइवर सीरीज के लिए भी मुकाबले तय होंगे. सऊदी में WWE द्वारा हमेशा बड़े मैच रखे जाते हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही है. ट्रिपल एच कोई बड़ा सरप्राइज भी रखेंगे. किसी बड़े रेसलर की वापसी भी हो सकती है. इस हफ्ते SmackDown का एपिसोड शानदार रहा. वहां पर एक मैच को Crown Jewel के लिए ऑफिशियल किया गया. ट्रिपल एच ने सोशल मीडिया पर खुद मैच का ऐलान किया.

विज्ञापन

Crown Jewel 2026 में होगा बहुत बड़ा मैच

WWE में रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स के बीच राइवलरी रेसलमेनिया 42 के पहले से चल रही है. ऑर्टन को कोडी अपना गुरु मानते हैं. मेगा इवेंट में कोडी ने रैंडी को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की थी. मैच के बाद भी रैंडी ने कोडी पर अटैक किया. समरस्लैम में रैंडी ने वापसी कर कोडी के ऊपर हमला किया. कोडी को पंक के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद Sunday Night’s Main Event में रैंडी ने धोखे से कोडी के ऊपर जीत हासिल की थी.

विज्ञापन

अब इन दोनों का मैच Crown Jewel 2026 में भी होगा. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में कोडी ने रैंडी को मैच के लिए चुनौती दी. जनरल मैनेजर निक एल्डिस ने मैच का ऐलान किया. कुछ देर बाद ट्रिपल एच ने भी सोशल मीडिया पर मुकाबले को लेकर बड़ी घोषणा की. बड़ी बात ये है कि इनके बीच साधारण मैच नहीं होगा. कोडी ने कहा कि लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच वो रैंडी के खिलाफ लड़ेंगे. ऑर्टन ने भी उनकी चुनौती स्वीकार कर ली.

विज्ञापन

Crown Jewel 2026 में रोमन का भी होगा मैच

Crown Jewel 2026 काफी तगड़ा होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मैच सैमी ज़ेन के साथ क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए होगा. दरअसल दोनों ब्रांड के टॉप चैंपियन के बीच इस चैंपियनशिप के लिए हर बार मैच रखा जाता है. मौजूदा समय में Raw में रोमन के पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. वहीं SmackDown में सैमी के पास अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप है. दोनों की जबरदस्त टक्कर होने की उम्मीद है. सैमी ने हाल ही में टाइटल अपने नाम किया है. वहीं रोमन ने रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर टाइटल जीता ता. रोमन के साथ सैमी ब्लडलाइन में काम कर चुके हैं. दोनों की केमिस्ट्री बहुत खास है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ