India vs New Zealand

IND vs NZ: तीसरे T20I से कटेगा इन 2 खिलाड़ियों का पत्ता? क्राइस्टचर्च में किया बंटाधार

IND vs NZ: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में 4 विकेट से जीत दर्ज की. भारत की इस जीत में तिलक वर्मा, नीतीश रेड्डी और नमन धीर ने अहम भूमिका निभाई, तो वहीं कुछ खिलाड़ियों ने अपने खराब प्रदर्शन से निराश किया.

India vs New Zealand: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने भले ही 4 विकेट से जीत दर्ज की हो, लेकिन इस मैच में टीम की कुछ कमजोरियां भी खुलकर सामने आईं. मैच में एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया यह मुकाबला हार जाएगी. 181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 70 रन के आसपास अपने पांच विकेट गंवा दिए थे और जीत मुश्किल लग रही थी. हालांकि, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी और नमन धीर की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को संकट से बाहर निकाला और एक गेंद शेष रहते भारत को जीत दिला दी. हालांकि, इस मैच के बाद कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सवाल उठ रहे हैं. एक तरफ तिलक, रेड्डी और नमन धीर ने मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई, तो दूसरी तरफ संजू सैमसन और अक्षर पटेल ने निराश किया.

विज्ञापन

सैमसन ने दूसरे टी20 में 17 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 14 रन बनाए. टी20 क्रिकेट में जब टीम के सामने 181 रनों का लक्ष्य हो, तब इतनी धीमी बल्लेबाजी मुश्किलें बढ़ा सकती है. संजू की पारी के कारण भारत की रन गति पर असर पड़ा और लगातार विकेट गिरने से दबाव बढ़ गया. अगर ईशान किशन अगले मैच तक फिट हो जाते हैं, तो उनकी जगह संजू को बाहर बैठाने पर विचार किया जा सकता है. वहीं, अक्षर ने बल्लेबाजी में 9 गेंदों पर 11 रन बनाए. वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में 28 रन दिए, लेकिन कोई विकेट हासिल नहीं कर सके. हालांकि, उनकी इकॉनमी खराब नहीं थी, लेकिन टीम को अहम मौकों पर विकेट की जरूरत थी. भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरा टी20 मुकाबला 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में खेलना है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट संजू और अक्षर के प्रदर्शन पर विचार कर सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ