हिंदी न्यूज़/खेल/WWE/The Rock की एंट्री का था इंतजार, लेकिन रिंग में उतरा ये खतरनाक भारतीय रेसलर! जब WWE ने दिया फैंस को 'धोखा'
WWE
The Rock की एंट्री का था इंतजार, लेकिन रिंग में उतरा ये खतरनाक भारतीय रेसलर! जब WWE ने दिया फैंस को ‘धोखा’
2024 की शुरुआत में WWE में एक बड़ी घटना देखने को मिली थी. कंपनी ने द रॉक की वापसी टीज की थी, लेकिन मामला कुछ और ही निकला. इसे देखकर फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.
The Rock: WWE द्वारा हमेशा फैंस को चौंकाया जाता है. कभी-कभार कुछ ऐसा होता है जिसकी उम्मीद नहीं होती है. विंस मैकमैहन इस काम के लिए माहिर थे. अब इसका बेड़ा ट्रिपल एच ने उठाया है. कई बार ऐसा भी होता है कि कंपनी दर्शकों के खिलाफ जाकर काम करती है. ये मोमेंट बहुत जल्दी वायरल भी जाते हैं. कुछ ऐसा ही 2024 की शुरुआत में हुआ था. फैंस WWE दिग्गज द रॉक की एंट्री का इंतजार कर रहे थे, लेकिन कंपनी ने एक भारतीय रेसलर को रिंग में उतार दिया. आइए आपको इसकी पूरी कहानी बताते हैं.
2024 में WWE में हुई थी बड़ी घटना
1 जनवरी 2024 को हुआ Raw का एपिसोड जबरदस्त हुआ था. WWE ने इसे खास Day 1 संस्करण के रूप में एडवर्टाइज किया था. कंपनी ने कहा था कि एक पूर्व WWE चैंपियन की वापसी होगी. सभी को पता लग गया था कि द रॉक आएंगे, लेकिन इससे पहले कंपनी ने जबदस्त कांड कर दिया. फैंस के चेहरे पर काफी उत्साह था. अचानक भारतीय रेसलर जिंदर महल ने अपनी एंट्री से सभी को चौंका दिया. महल को देखकर एरीना में बैठे फैंस के चेहरे लटक गए. सभी ने अपना सिर पकड़ लिया था. पूरी दुनिया उस समय WWE के इस सरप्राइज पर गालियां दे रही थीं. महल ने शानदार प्रोमो दिया. हालांकि, उन्हें कोई सुनना नहीं चाहता था. कुछ देर बाद एक अच्छा काम हुआ. द रॉक का म्यूजिक बज गया और प्रशंसक खुश हो गए. रॉक ने अपनी बातों से जिंदर की खूब धज्जियां उड़ाई. दोनों के बीच ब्रॉल भी हुआ. अंत में रॉक का दबदबा देखने को मिला.
पिछले साल TMZ Sports को जिंदर महल ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने द रॉक के साथ हुए सैगमेंट को लेकर बात रखी. महल ने बताया कि इससे पहले क्या हुआ था. महल ने कहा, “जब मैं वहां पहुंचा तो मैंने राइटर को फोन किया. उन्होंने मुझसे कहा कि आपने शायद एक्स पर एक पूर्व WWE चैंपियन को देखा होगा. वो आप और द रॉक होंगे. उन्होंने कहा कि ये सब दिखावा है और किसी को कुछ मत बताना मत. मैंने भी किसी को कुछ बताया नहीं. अपनी मंगेतर को भी कुछ नहीं बताया”.