WWE रिजल्ट्स: Roman Reigns के भाइयों की धमाकेदार जीत, वर्ल्ड चैंपियन पर जानलेवा हमला

WWE का मौजूदा समय में रोड टू रेसलमेनिया 42 टूर जारी है. इसके तहत कंपनी ने टेक्सस में लाइव इवेंट का आयोजन किया, जिसमें टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस का दिल जीता. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मुकाबले हुए.

WWE

WWE लाइव इवेंट में हुए तगड़े मुकाबले

WWE Live Event: WWE में इस समय एलिमिनेशन चैंबर प्रीमियम लाइव इवेंट की तैयारियां चल रही हैं, जिसका आयोजन 28 फरवरी को शिकागो में होगा. रोड टू रेसलमेनिया 42 की शुरुआत भी हो चुकी है. कंपनी द्वारा लाइव इवेंट का आयोजन भी कराया जा रहा है. हाल ही में एक लाइव इवेंट टेक्सस के लुबॉक में सुपरमार्केट एरीना में हुआ. वहां पर तगड़े मुकाबले देखने को मिले. कुछ चैंपियनशिप मैच भी हुए. कोडी रोड्स सहित कंपनी के सभी टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस का दिल जीता.

विज्ञापन
विज्ञापन

WWE Live Event (14 फरवरी) में कौन-कौन से मुकाबले हुए?

-) रिया रिप्ली और इयो स्काई ने अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जूलिया और कियाना जेम्स के खिलाफ डिफेंड की. चारों स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में रिप्ली और स्काई को जीत मिली.

-) फिन बैलर भी एक्शन में दिखे. उनकी टक्कर जे’वॉन एवंस के साथ हुई. बैलर ने जीत हासिल की.

विज्ञापन

-) सैमी ज़ेन और ट्रिक विलियम्स ने भी फैंस को अच्छा मैच दिया. ज़ेन को जीत मिली.

-) रोमन रेंस के भाई जे उसो और जिमी उसो ने वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप ब्रॉन्सन रीड और ऑस्टिन थ्योरी के खिलाफ डिफेंड की. ये मैच काफी तगड़ा रहा. जे और जिमी ने अपनी टैग चैंपियनशिप अंत में रिटेन की.

विज्ञापन

-) लिव मॉर्गन और लायरा वैल्किरिया के बीच भी मैच हुआ. मॉर्गन को जीत मिली.

-) डेमियन प्रीस्ट और एलिस्टर ब्लैक के बीच भी टक्कर हुई. दोनों ने बढ़िया मैच दिया. प्रीस्ट ने अंत में जीत दर्ज की.

विज्ञापन

-) वायट सिक्स (डेक्स्टर लूमिस, अंकल हाउडी, एरिक रोवन और जो गेसी) ने MFT (सोलो सिकोआ, टाला टोंगा, टामा टोंगा और टोंगा लोआ) को हराया.

-) मेन इवेंट में ड्रू मैकइंटायर ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों के बीच जबरदस्त मैच हुआ. अंत में DQ के जरिए कोडी ने मैकइंटायर को हराया. मैच के बाद रोड्स ने मैकइंटायर को जबरदस्त अंदाज में टेबल पर पटका.

विज्ञापन

(नोट: Wrestling BodySlam ने 27 दिसंबर को बाल्टीमोर में हुए लाइव इवेंट के रिजल्ट को रिपोर्ट किया.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ