---विज्ञापन---

WWE angle-right

‘WrestleMania 42 में Randy Orton हारे तो रिटायर हो जाऊंगा’, WWE दिग्गज ने करियर दांव पर लगाकर किया बड़ा ऐलान

WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों की राइवलरी खतरनाक चल रही है. अब एक दिग्गज ने रैंडी की जीत को लेकर अपना करियर दांव पर लगा दिया है.

---विज्ञापन---

Randy Orton: WWE में इस समय WrestleMania 42 को लेकर जद्दोजहद चल रही है. शानदार बिल्डअप हो रहा है. मेगा इवेंट में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पिछले कुछ हफ्तों से ऑर्टन का विकराल रूप देखने को मिल रहा है. इस हफ्ते SmackDown में अब उनका साथ देने के लिए पैट मैकफी आ गए हैं. मैकफी ने रोड्स के ऊपर हमला कर हील टर्न लिया. मैकफी एक अलग ही अंदाज में नज़र आए. मैकफी ने अब एक बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने ऑर्टन के लिए अपना करियर दांव पर लगा दिया है.

WWE दिग्गज पैट मैकफी ने क्या कहा?

SmackDown की शुरुआत रैंडी ऑर्टन ने की. उन्होंने साफ कर दिया कि वो रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनने वाले हैं. ऑर्टन ने कहा कि कोडी इस बार खाली हाथ जाएंगे. कोडी ने भी एंट्री की. दोनों के बीच ब्रॉल हुआ. कोडी का दबदबा देखने को मिला. अचानक पीछे से पैट मैकफी आ गए. उन्होंने कोडी को लो-ब्लो लगा दिया. रैंडी ने इसके बाद चेयर से रोड्स को पीटा. मैकफी ने कहा कि कोडी खराब चैंपियन हैं. ऑर्टन के मिस्ट्री कॉलर भी मैकफी निकले.

---विज्ञापन---

पैट मैकफी ने एक बड़ी डील कर दी है. उनका कहना है कि अगर रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन नहीं जीतेंगे, तो वो रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लेंगे. सोशल मीडिया पर मैकफी ने कहा, “मै अभी इंटरनेट रेसलिंग कम्यूनिटी से एक समझौता करूंगा. अगर रैंडी ऑर्टन रेसलमेनिया 42 में नहीं जीतते हैं…तो मैं रेसलिंग टीवी पर फिर कभी दिखाई या सुनाई नहीं दूंगा”.

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स, 3 अप्रैल, 2026: Randy Orton ने कुर्सी से चैंपियन को पीटा, Roman Reigns के साथी पर हमला

---विज्ञापन---

कोडी रोड्स की बढ़ी मुश्किलें

कोडी रोड्स ने कुछ समय पहले ही ड्रू मैकइंटायर को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. अब उनकी मुश्किलें बढ़ चुकी हैं. रैंडी ऑर्टन ने मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर मेगा इवेंट में टाइटल मैच हासिल किया था. ऑर्टन का खतरनाक रूप दिख रहा है. Raw में इस हफ्ते स्टेफनी मैकमैहन ने भी कहा कि ऑर्टन को कोडी नहीं हरा पाएंगे. ऑर्टन ने कोडी के ऊपर दबदबा भी बनाया हुआ है. ऐसा लगता है कि कोडी के टाइटल रन का अंत इस बार रेसलमेनिया में हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Randy Orton के बाद अब ये फेमस फुटबॉलर WWE में बना विलेन, चैंपियन को मुसीबत में डालकर खोला बड़ा राज

---विज्ञापन---

First published on: Apr 04, 2026 03:59 PM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने जागरण यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई खत्म करने के बाद पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. 2025 से पंकज News24 में कार्यरत हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola