10 साल बाद WWE में Triple H के एरा में वापसी करेगा ये रेसलर!, John Cena के साथ रही थी कड़वी दुश्मनी
WWE में ट्रिपल एच के एरा में जबरदस्त काम हो रहा है. फैंस को एक से बढ़कर एक चीजें देखने को मिल रही हैं. कुछ स्टार्स अपनी वापसी भी चाहते हैं. एक पूर्व रेसलर ने WWE में वापसी के संकेत दिए हैं. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Apr 6, 2026 11:29
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Apr 6, 2026 11:29
Share :
क्या फेमस रेसलर की होगी वापसी?
---विज्ञापन---
Former WWE Star: 2022 में WWE के क्रिएटिव हेड ट्रिपल एच बने थे. उनके एरा में जबरदस्त काम हो रहा है. बिजनेस तो सातवें आसमान पर पहुंच गया है. सबसे बड़ी बात है कि स्टार्स को काम करने की पूरी आजादी मिली हुई है. इस वजह से ही कुछ पुराने रेसलर्स भी अब वापसी करने के बारे में सोच रहे हैं. उन्हें पता है कि अब कंपनी पैसा भी बढ़िया देगी. पूर्व WWE स्टार एलेक्स रिले ने हाल ही में कंपनी में अपनी वापसी के संकेत दिए हैं. रिले पहले WWE में अपने काम से खूब वाहवाही लूट चुके हैं.
क्या एलेक्स रिले की WWE में होगी वापसी?
एलेक्स रिले को जॉन सीना के साथ रियल लाइन में लड़ाई के लिए भी जाना जाता था. दोनों के संबंध बिल्कुल भी सही नहीं थे. कुछ साल पहले उन्होंने स्वीकार किया था कि सीना और वो एक-दूसरे को पसंद नहीं करते थे. रिले ये भी कह चुके हैं कि सीना की वजह से उनका करियर खराब हुआ. हाल ही में रिले ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसे लेकर रेसलिंग वर्ल्ड में काफी चर्चा हुई. उन्होंने रिंग में संभावित वापसी के संकेत दिए. ऐसा लगता है कि वो WWE में उनकी वापसी हो सकती है. दरअसल वो रिंग में बैठे हुए थे. उन्होंने कैप्शन में लिखा,”एक बार और शायद”. रिले ने अंतिम बार मार्च 2023 में रेसलिंग की थी. अब अगर वो 10 साल बाद अगर WWE में आत हैं, तो सभी के लिए अच्छी बात होगी.
एलेक्स रिले ने 2007 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. उन्होंने पहले NXT में बढ़िया काम किया. द मिज़ के साथ उनकी जोड़ी को सभी ने पसंद किया. 2010 के अंत में उन्होंने मेन रोस्टर में कदम रखा. रिंग में उनके तगड़े एक्शन के देखकर फैंस बहुत आकर्षित हुए. 2013 में उन्होंने कमेंट्री की भूमिका भी निभाई. कंपनी में रिले ने करीब एक दशक तक काम किया. वो कोई टाइटल इस दौरान नहीं जीत पाए. 2016 में WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया था.