---विज्ञापन---

WWE

WrestleMania 42 से पहले WWE में बड़ा उलटफेर! दो सुपरस्टार्स ने जीती चैंपियनशिप, देखें NXT इवेंट की पूरी मैच रिपोर्ट

NXT Stand & Deliver: रेसलमेनिया 42 के आयोजन में कुछ ही दिन रह गए हैं. इसके पहले WWE ने Stand & Deliver शो का आयोजन किया. इसमें दो सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीती. आइए पूरे इवेंट की मैच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

---विज्ञापन---

NXT Stand & Deliver Matches Report: WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. इससे पहले NXT का Stand & Deliver स्पेशल शो का आयोजित किया गया. 4 अप्रैल (भारत में 5 अप्रैल) को हुए इस शो में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले. WrestleMania से ठीक पहले दो सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीती. इसके अलावा शो में SmackDown के एक टॉप स्टार को करारी हार का सामना करना पड़ा. NXT Stand & Deliver में कई रोचक चीजें हुई. आइए पूरे इवेंट की मैच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं.

NXT Stand & Deliver में हुए सभी मैचों के नतीजे

प्री शो

1. हैंक वॉकर, टैंक लेजर, शिलोह हिल, एड्रियन प्रॉस्पर और रेन सिंक्लेयर ने मिलकर लेक्सिस किंग, स्टैक्स, चार्ली डेम्पसी, यूरिया कॉनर्स और अरियाना ग्रेस को 10 पर्सन मिक्स्ड टैग टीम मैच में हराया.

---विज्ञापन---

मुख्य शो

2. लोला वाइस, जेसी जेन और केंडल ग्रे के बीच NXT वुमेंस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ. 16 मिनट 15 सेकेंड तक चले इस मैच में वाइस ने जीत दर्ज की और नई NXT वुमेंस चैंपियन बन गईं.

3. वैनिटी प्रोजेक्ट ने अपनी NXT टैग टीम चैंपियनशिप को लॉस अमेरिकानोस के ब्रावो और रायो के खिलाफ दांव पर लगाया. इस मैच में जैक्सन ड्रेक ने ब्रावो पर हमला किया और रेफरी की इस चीज पर नजर नहीं पड़ी. वैनिटी प्रोजेक्ट के ब्रैड बैलोर और रिकी स्मोक्स ने फायदा उठाकर मैच जीता.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- ‘WrestleMania 42 में Randy Orton हारे तो रिटायर हो जाऊंगा’, WWE दिग्गज ने करियर दांव पर लगाकर किया बड़ा ऐलान

4. सोल रुका का सामना अपनी पुरानी दोस्त जारिया से हुआ. दोनों के बीच 13 मिनट तक मैच चला. सोल रुका ने तीन ‘सोल स्नैचर’ मूव लगाकर जारिया को चारों खाने चित कर दिया और मैच में जीत दर्ज की.

---विज्ञापन---

5. माइल्स बॉर्न ने SmackDown सुपरस्टार जॉनी गार्गानो के खिलाफ NXT नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप दांव पर लगाई. माइल्स ने 14 मिनट 35 सेकेंड तक चले मैच में गार्गानो को बैक स्प्लैश देकर चैंपियनशिप रिटेन की. डियोन लेनॉक्स ने मैच के बाद माइल्स पर चेयर से हमला किया.

6. ब्लेक मोनरो और टैटूम पैक्सली के बीच NXT वुमेंस नॉर्थ अमेरिकन चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ. इस मुकाबले में टैटूम ने पूर्व AEW स्टार को हराया.

---विज्ञापन---

7. जो हेंड्री ने रिकी सेंट्स, ईथन पेज और टोनी डी’एंजेलो के खिलाफ अपनी NXT चैंपियनशिप को दांव पर लगाया. इस मुकाबले में 16 मिनट तक चले मैच में टोनी डी’एंजेलो ने हेंड्री को चोकस्लैम देकर पिन किया और नया NXT चैंपियन बन गए.

ये भी पढ़ें:- Randy Orton के बाद अब ये फेमस फुटबॉलर WWE में बना विलेन, चैंपियन को मुसीबत में डालकर खोला बड़ा राज

---विज्ञापन---

First published on: Apr 05, 2026 02:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola