10 साल बाद WWE में वापसी के लिए तैयार हुआ दिग्गज, 2016 में फैंस का दिल तोड़कर कहा था अलविदा!

WWE में ट्रिपल एच के एरा में कई दिग्गजों ने वापसी कर रिंग में अपना जलवा दिखाया है. इन्हें तगड़ा पुश देकर खूब सम्मान भी दिया है. अब एक और पूर्व चैंपियन ने इन-रिंग एक्शन में वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

WWE दिग्गज का बड़ा बयान

WWE Legend Return: WWE में इस समय WrestleMania की तैयारियां चल रही हैं. कुछ मैचों का ऐलान हो चुका है. कई ऐसे दिग्गज हैं जो मौजूदा समय में ट्रिपल एच के एरा में वापसी करना चाहते हैं. वेड बैरेट ने अब एक इंटरव्यू में कहा कि वो कंपनी के लिए तैयार हैं. वो 10 साल बाद इन-रिंग एक्शन में लौटना चाहते हैं. उन्होंने अपना अंतिम मैच 2016 में लड़ा था. 2020 से वो कंपनी में कमेंट्री की भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने अपनी आवाज से सभी का दिल जीता है. हालांकि, बैरेट 45 साल की उम्र में रिंग में अपना जलवा दिखाना चाहते हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज वेड बैरेट ने क्या कहा?

NotSam Wrestling पॉडकास्ट पर रेसलिंग विशेषज्ञ सैम रॉबर्ट्स ने वेड बैरेट से बात की. सैम ने वेड से कहा कि क्या वो एक मैच के लिए वापसी कर गुंथर से रिटायर हो सकते हैं. बैरेट ने कहा कि वो इसके लिए नहीं बल्कि वर्ल्ड टाइटल रन के लिए आना चाहते हैं. उन्होंने कोडी रोड्स का जिक्र भी किया. बैरेट ने कहा, “मैं वापसी करना चाहता हूं. मैं चाहता हूं कि सभी मेरा साथ दें. क्या आपको लगता है कि कोडी रोड्स की वापसी बड़ी बात थी? कोडी की कहानी का अंत? जब वेड बैरेट रिंग में उतरेंगे, अपना जलवा दिखाएंगे. आप चाहते हैं कि गुंथर के हाथों उनकी कहानी अधूरी रह जाए. जब मैं कंपनी का फेस बनूंगा तो बहुत बड़ी चीज होगी. मैं अपने बालों में कलर करने वाला हूं. चिंता मत करो. किसी बूढ़े आदमी को फेस नहीं बनाया जा सकता है”.

विज्ञापन

WWE में कैसा रहा वेड बैरेट का करियर?

वेड बैरेट ने 2010 में WWE में डेब्यू किया था. बैरेट ने द नेक्सस ग्रुप की लीडर के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल की. उन्होंने 2010 में SummerSlam, Night of Champions, Bragging Rights, Survivor Series और TLC इवेंट्स में खूब बवाल मचाया. तीन बार उन्होंने WWE टाइटल के लिए भी चुनौती पेश की. बैरेट ने अपने करियर में पांच बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती है. 2016 में बैरेट WWE से चले गए थे. इसके बाद से उन्होंने अभी तक इन-रिंग एक्शन में वापसी नहीं की है.

विज्ञापन


विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ