Brock Lesnar के WWE Raw में आने की असली वजह का हुआ खुलासा, इस बड़े मैच में एंट्री का करेंगे ऐलान!

23 फरवरी 2026 को होने वाले WWE Raw के एपिसोड में ब्रॉक लैसनर की एंट्री होने वाली है. कंपनी ने कुछ दिन पहले इसका ऐलान किया था. अब उनकी वापसी की असली वजह का खुलासा हो गया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

ब्रॉक लैसनर को लेकर अपडेट

Brock Lesnar: WWE में पिछले साल समरस्लैम में ब्रॉक लैसनर ने दो साल बाद वापसी की. उन्होंने जॉन सीना को एफ-5 लगाया. इसके बाद उनका सीना के साथ मैच भी हुआ. लैसनर ने मेंस वॉरगेम्स मैच में भी अपना जलवा दिखाया. 31 जनवरी 2026 को हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में भी उन्होंने एंट्री की. अब 23 फरवरी 2026 को होने वाले Raw के एपिसोड में वो आएंगे. ये एलिमिनेशन चैंबर इवेंट से पहले रेड ब्रांड का अंतिम शो होगा. रेसलिंग विशेषज्ञ और दिग्गज सैम रॉबर्ट्स ने अब लैसनर की वापसी के कारण का खुलासा किया है.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान

NotSam Wrestling पॉडकास्ट पर सैम रॉबर्ट्स ने कहा कि ब्रॉक लैसनर मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच का हिस्सा बन सकते हैं. रॉबर्ट्स के अनुसार, “मुझे लगता है कि ब्रॉक लैसनर एलिमिनेशन चैंबर से पहले वाले सोमवार को वापस आ रहे हैं. इसका मतलब है कि वो चैंबर मैच में उपस्थित रहेंगे”. चैंबर मैच में छह स्टार्स हिस्सा लेंगे. जो भी मुकाबला जीतेगा उसे रेसलमेनिया 42 में ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच मिलेगा. लैसनर के चैंबर मैच में जाने के चांस अब बढ़ चुके हैं. अभी तक इस मुकाबले के लिए तीन स्टार्स ने क्वालिफाई किया है. 23 फरवरी को रेड ब्रांड के एपिसोड में लैसनर चैंबर मैच में अपनी एंट्री का ऐलान कर सकते हैं. कंपनी उन्हें सीधे मुकाबले में शामिल कर सकती है.

विज्ञापन

WWE Royal Rumble 2026 में कैसा था ब्रॉक लैसनर का प्रदर्शन?

WWE Royal Rumble 2026 में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में ब्रॉक लैसनर ने एंट्री की थी. लैसनर 22वें नंबर पर आए. उन्होंने विरोधियों को सुप्लेक्स दिए. ओबा फेमी से भी उनका सामना हुआ. लैसनर ने ही फेमी को रिंग क बाहर फेंका. लैसनर की बुकिंग ज्यादा खास अंदाज में नहीं की गई थी. जे उसो की एंट्री के दौरान एलए नाइट और कोडी रोड्स ने मिलकर उन्हें एलिमिनेट कर दिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ