WWE WrestleMania 42 से पहले Brock Lesnar पर लगे घिनौने आरोप, गलत डिमांड के सनसनीखेज खुलासे से मचा बवाल!

2024 में जेनेल ग्रांट ने WWE दिग्गज विंस मैकमैहन और ब्रॉक लैसनर के ऊपर मुकदमा दायर किया था. जेनेल ने एक बार फिर दोनों की पोल खोल दी है. रेसलमेनिया 42 से पहले लैसनर के ऊपर कड़े आरोप लगने से बवाल मच गया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

WWE

ब्रॉक लैसनर पर लगे आरोप

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 में अब कुछ समय बचा है. इससे पहले ब्रॉक लैसनर एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं. आप सभी जानते हैं कि जेनेल ग्रांट ने 2024 की शुरुआत में विंस मैकमैहन के ऊपर यौन उत्पीड़न का मुकदमा दायर किया था, जिसमें लैसनर का नाम भी आया था. इसके बाद विंस और लैसनर लाइमलाइट से दूर हो गए. लैसनर ने पिछले साल समरस्लैम में वापसी की. हाल ही में जेनेल ग्रांट ने अदालत में कुछ और दस्तावेज दायर किए हैं. इसके तहत उन्होंने लैसनर के ऊपर कड़े आरोप लगाए हैं.

विज्ञापन

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर के ऊपर लगे आरोप

जेनल ग्रांट ने ब्रॉक लैसनर के साथ हुई मुलाकात के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, “26 दिसंबर 2021 को ब्रॉक लैसनर ने मुझे बिना मांगे ही अपनी एक अश्लील फोटो भेजी. विंस मैकमैहन ने जब मेरी अनुमति के बिना गलत तस्वीरें WWE रेफरी को दिखाई, तो मुझे बहुत दिक्कत हुई थी. इस वजह से मैंने लैसनर द्वारा भेजी गई फोटो सीधे रेफरी को नहीं भेजी. बाद में उनके निवेदन पर मैंने पर्सनल रूप से वो तस्वीर दिखाई. 31 दिसंबर 2021 को लैसनर ने मुझसे कुछ ऐसा करने को कहा जो मैंने पहले कभी नहीं किया था. मैंने इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था. मैंने उनके कहने पर पहली बार खुद का गलत वीडियो बनाया. तब मुझे लगा कि मैं इंसान ही नहीं हूं. मुझे लगा कि मेरे पास लैसनर की बात मानने के अलाव और कोई रास्ता नहीं है”.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 3 बड़े कारण क्यों The Rock को WWE WrestleMania 42 में आकर Roman Reigns पर हमला करना चाहिए

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा ब्रॉक लैसनर का मैच?

WWE WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को होने वाला है. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर मैच लड़ेंगे. उनका मुकाबला यंग स्टार ओबा फेमी के साथ बुक किया गया है. दोनों की राइवलरी अभी तक जबरदस्त रही है. फेमी का दबदबा देखने को मिला है. उन्होंने लैसनर को दो बार रिंग से बाहर फेंका है. वैसे जेनेल ग्रांट ने एक बार फिर लैसनर के ऊपर आरोप लगा दिए हैं. हो सकता है कि लैसनर WWE से दोबारा दूर हो जाएं. फिलहाल तो उनके WrestleMania 42 मैच पर भी तलवार लटक गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ