Roman Reigns Match: रोमन रेंस के लिए 2025 बिल्कुल भी सही नहीं रहा. उन्हें बड़े मैचों में हार का सामना करना पड़ा. 2026 अभी तक रेंस के लिए शानदार रहा है. शुरुआत में उन्होंने रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. मौजूदा समय में उनका टाइटल रन जबरदस्त चल रहा है. कंपनी ने अगले साल भी उनके लिए बढ़िया प्लान बनाया है. एक रिपोर्ट में उनके WrestleMania 43 में विरोधी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
WrestleMania 43 में रोमन रेंस का किसके साथ होगा मैच?
WrestleMania 43 का आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है. पहली बार यूएस से बाहर पीएलई होगा. WWE की सऊदी के साथ तगड़ी डील हुई है. Wrestling Observer Newsletter के दिग्गज डेव मैल्टजर का कहना है कि WrestleMania 43 में रोमन रेंस की टक्कर ओबा फेमी के साथ हो सकती है. उन्होंने अपने रिपोर्ट में कहा, “ओबा फेमी को चैंपियनशिप मैच मिलेगा. ये अगले साल रेसलमेनिया में होगा. हो सकता है कि ब्रॉक लैसनर ट्रेवल नहीं करना चाहते हों. लैसनर नहीं चाहते थे कि ओबा दो बार हार जाएं. लैसनर चाहते थे कि ओबा किंग ऑफ द रिंग जीत जाएं. द बीस्ट के काम करने का तरीका थोड़ा अलग है. बिजनेस के नजरिए से रोमन और फेमी से बड़ा मैच कोई नहीं है. पूरी संभावना है कि दोनों की टक्कर रेसमलेनिया 43 में होगी”.
ये भी पढ़ें: WWE में The Shield के बाद अब इस बड़े ग्रुप का होगा अंत! हॉल ऑफ फेमर Paul Heyman को लगेगा बड़ा झटका
समरस्लैम में होगा बड़ा मैच
ओबा फेमी ने हाल ही में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर समरस्लैम 2026 में वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हासिल किया. सभी को लगा था कि वो अपने विरोधी के रूप में रोमन रेंस को चुनेंगे. फेमी ने ऐसा नहीं किया. उन्होंने ब्रॉक लैसनर को चुनौती दे दी. फेमी ने कहा कि वो पहले लैसनर के साथ दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं. वहीं रोमन का मैच सैथ रॉलिंस के साथ तय हो गया है. दोनों बड़े मैचों में खूब मजा आने वाला है. देखना होगा कि फेमी को टाइटल मैच कब मिलेगा.
ये भी पढ़ें: Brock Lesnar का WWE SummerSlam 2026 में टूटेगा घमंड! इन 5 कारणों से मिल सकती है शर्मनाक हार
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
4 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
6 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines