Brock Lesnar का WWE SummerSlam 2026 में टूटेगा घमंड! इन 5 कारणों से मिल सकती है शर्मनाक हार

WWE SummerSlam 2026 के आयोजन में अब एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है. फैंस को वहां पर ब्रॉक लैसनर भी एक्शन में दिखाई देंगे. उनका हैल इन ए सैल मैच बुक किया गया है. कुछ कारणों से द बीस्ट को हार का सामना करना पड़ सकता है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

WWE SummerSlam 2026: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट SummerSlam 2026 है. इसे लेकर फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित है. ब्रॉक लैसनर का मुकाबला वहां पर ओबा फेमी के साथ बुक किया गया है. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच होगा. Raw के लेटेस्ट एपिसोड में मुकाबले को बुक किया गया. लैसनर ने खुद मैच में बड़ी शर्त रखी. उम्मीद के मुताबिक मैच काफी खतरनाक होगा. यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों समर की सबसे बड़ी पार्टी में लैसनर को हार का सामना करना पड़ सकता है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

करियर का आखिरी मैच

करियर का आखिरी मैच2 / 6

समरस्लैम 2026 में ब्रॉक लैसनर अपने करियर का आखिरी मैच लड़ सकते हैं. शायद इसके बाद वो एक्शन में नज़र नहीं आएंगे. कुछ रिपोर्ट्स में भी ये बात सामने आई है. खुद लैसनर ने भी इसके संकेत दिए हैं. WWE में इस तरह का ट्रेंड रहा है कि आखिरी मैच लड़ने वाले रेसलर को हार का सामना करना पड़ता है. इस लिहाज से देखा जाए तो द बीस्ट को भी हार मिल सकती है.(Photo: WWE.com)

विज्ञापन

ओबा फेमी को पुश

ओबा फेमी को पुश3 / 6

ओबा फेमी फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. इस वजह से ही उनकी राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ कराई गई है. फेमी खतरनाक मॉन्स्टर हैं. समरस्लैम 2026 जैसे बड़े इवेंट में वो लैसनर को मात देंगे तो उन्हें पुश मिलेगा. ये कंपनी के भविष्य के लिए भी अच्छा होगा. इस कारण से भी लैसनर को मात मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

हार से कोई फर्क नहीं पड़ता

हार से कोई फर्क नहीं पड़ता4 / 6

ब्रॉक लैसनर अपने करियर के उस पड़ाव पर हैं, जहां उन्हें हार और जीत से कोई फर्क नहीं पड़ता. वो दिग्गजों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं. उनके विरोधी को जरूर फर्क पड़ता है. लैसनर को हराकर ओबा फेमी और ज्यादा चमक सकते हैं. ये भी एक कारण है कि लैसनर को हार मिल सकती है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

2023 में भी हुआ था कारनामा

2023 में भी हुआ था कारनामा5 / 6

आपको याद होगा 2023 में भी कोडी रोड्स और ब्रॉक लैसनर के बीच तीन मैच हुए थे. पहले 1-1 की बराबरी हुई थी. बाद में समरस्लैम में कोडी ने लैसनर को हराया था. इसके बाद पासिंग द टॉर्च मोमेंट देखने को मिला. कुछ ऐसा ही ओबा फेमी के साथ भी हो सकता है. ये भी एक कारण लैसनर के हारने का बन सकता है. (Photo: WWE.com)

घरेलू समर्थकों का दिल जीतने के लिए

घरेलू समर्थकों का दिल जीतने के लिए6 / 6

ब्रॉक लैसनर अपने घरेलू दर्शकों के सामने इस बार ओबा फेमी के खिलाफ हैल इन ए सैल मैच लड़ने वाले हैं. वो हारकर WWE को एक नया उभरता हुआ स्टार ओबा फेमी के रूप में देख सकते हैं. इस बात से फैंस के दिलों में लैसनर के लिए प्यार और ज्यादा बढ़ जाएगा. इस कारण से भी लैसनर को हार मिल सकती है.(Photo: WWE.com)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन