Road Dogg WWE Exit: WWE में इस समय WrestleMania 42 की तैयारियां चल रही हैं. इस बीच क्रिएटिव टीम में भी खलबली मच गई है. WWE दिग्गज रोड डॉग ब्रायन जेम्स ने कंपनी को अलविदा कह दिया है. जेम्स SmackDown ब्रांड की क्रिएटिव टीम में काम कर रहे थे. अचानक उनके WWE से जाने से बवाल पैदा हो गया है. फैंस भी जेम्स के कंपनी छोड़ने से चौंक गए हैं. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है.
WWE दिग्गज रोड डॉग ब्रायन जेम्स को लेकर अपडेट
रोड डॉग का WWE में बतौर रेसलर बढ़िया काम रहा है. उन्होंने सबसे पहले 1994 में काम शुरू किया. 2001 में उन्हें रिलीज कर दिया गया था. 2011 में उन्होंने दोबारा कंपनी में वापसी की. 2019 में उन्हें हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया. पिछले कुछ सालों से वो क्रिएटिव टीम में रहकर जबरदस्त काम कर रहे थे. वैसे ट्रिपल एच के बहुत अच्छे दोस्त डॉग माने जाते हैं. Wrestling Observer Newsletter के डेव मैल्टजर ने रोड डॉग के कंपनी छोड़ने पर जानकारी प्रदान की है. मैल्टजर के अनुसार डॉग WWE द्वारा उनके काम की समीक्षा से बिल्कुल भी खुश नहीं थे. डॉ का इस तरह कंपनी से चले जाने से ट्रिपल एच भी खुश नहीं होंगे.
ये भी पढ़ें:- क्या WrestleMania 42 के बाद WWE से रिटायर हो जाएंगे Roman Reigns? सबसे बड़े राज से उठा पर्दा
WWE WrestleMania 42 से पहले लगा झटका
WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. हालांकि, इससे पहले क्रिएटिव टीम में बवाल होने से बड़ा झटका लगा है. रोड डॉग चले गए हैं. रिपोर्ट्स में खबरें आ रही हैं कि कुछ अन्य सीनियर लोग भी जल्द कंपनी से जा सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर आने वाले महीने कंपनी के लिए बेकार हो सकते हैं. WrestleMania 42 की सभी योजनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE की हसीना Liv Morgan ने इंटरनेट पर लगाई आग, खूबसूरत तस्वीरों से बिखेरा हुस्न का जलवा, फैंस हुए फिदा
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines