WWE की हसीना Liv Morgan ने इंटरनेट पर लगाई आग, खूबसूरत तस्वीरों से बिखेरा हुस्न का जलवा, फैंस हुए फिदा

WWE में बतौर हील लिव मॉर्गन जबरदस्त काम कर रही हैं. उन्होंने पिछले महीने वुमेंस रॉयल रंबल मैच भी जीता. उनकी राइवलरी स्टेफनी वकेर के साथ चल रही है. मॉर्गन ने अब सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें डालकर हलचल मचा दी है.

WWE

लिव मॉर्गन ने पोस्ट की तस्वीरें

Liv Morgan: WWE में लिव मॉर्गन का वुमेंस डिवीजन में बहुत बड़ा नाम है. बतौर हील वो बढ़िया काम कर रही हैं. पिछले कुछ साल तो उनके लिए जबरदस्त रहे हैं. मॉर्गन रोस्टर में सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत महिलाओं में से एक हैं. वो अपनी अदाओं के लिए जानी जाती हैं. मॉर्गन सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती हैं. इस बार उन्होंने कातिलाना तस्वीरें डालकर इंटरनेट पर आग लगा दी है. फैंस उनकी तारीफ करते हुए थक नहीं रहे हैं.

विज्ञापन

WWE स्टार लिव मॉर्गन ने पोस्ट की शानदार तस्वीरें

Raw में इस हफ्ते लिव मॉर्गन ने शानदार प्रोमो दिया. उनका आउटफिट भी काफी तगड़ा था. उन्होंने वुमेंस वर्ल्ड चैंपियन स्टेफनी वकेर को चेतावनी दी. अब लिव ने एक फोटोशूट की नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो बहुत स्मार्ट लग रही हैं. उन्होंने रेड ब्रांड में दिए गए प्रोमो के कुछ शब्द भी दोहराए. मॉर्गन खुद को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहती हैं. लिव ने चार तस्वीरें पोस्ट की हैं. उनका लुक और हेयरस्टाइल गजब का लग रहा है. आप भी उनकी फोटो देखकर खुश हो जाएंगे.

विज्ञापन

2026 की शुरुआत में लिव मॉर्गन को मिली सफलता

2025 में लिव मॉर्गन ने बढ़िया काम किया था. हालांकि, इंजरी की वजह से कुछ महीने उन्हें बाहर भी बैठना पड़ा. सर्वाइवर सीरीज 2025 में मॉर्गन ने धमाकेदार वापसी की. 2026 की शुरुआत में कंपनी ने मॉर्गन को तगड़ा पुश दिया. 31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में हुए वुमेंस रॉयल रंबल मैच में मॉर्गन ने जीत हासिल की. उन्होंने करियर में बड़ी सफलता अर्जित की. लिव ने हाल ही में स्टेफनी वकेर को अपना रेसलमेनिया 42 विरोधी चुना है. मॉर्गन ने रिंग में वकेर के ऊपर हमला भी किया. उन्होंने बता दिया है कि वो चैंपियन बनने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ