क्या WrestleMania 42 के बाद WWE से रिटायर हो जाएंगे Roman Reigns? सबसे बड़े राज से उठा पर्दा

हाल ही में खबर सामने आई कि WWE WrestleMania 42 के बाद रोमन रेंस रिटायरमेंट ले लेंगे. WWE के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है. अब एक रिपोर्ट में रेंस के संन्यास लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बड़ी खबर

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस का बड़ा मैच होने वाला है. सीएम पंक के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए वो भिड़ेंगे. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. हाल ही में खबर सामने आई कि WrestleMania 42 में रेंस का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा. कहा गया कि उन्होंने अभी तक नई डील साइन नहीं की है. वहां से अफवाहें सामने आई कि शायद WrestleMania 42 के बाद रेंस रिटायरमेंट ले लेंगे. रेंस के रिटायरमेंट को लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है.

विज्ञापन

क्या WWE WrestleMania 42 के बाद रोमन रेंस हो जाएंगे रिटायर?

रोमन रेंस अभी 40 साल के हैं. पिछले कुछ सालों से WWE में उनका पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है. 2020 से 2024 तक वो चैंपियन भी रहे. 1316 दिन तक उन्होंने राज किया. रेंस अब हॉलीवुड में भी अपना दम दिखा रहे हैं. कई फिल्मों में वो काम कर चुके हैं. खैर रेंस के WWE से रिटायरमेंट को लेकर अच्छी खबर सामने आ गई है. रिपोर्ट के अनुसार वो अभी संन्यास नहीं लेने वाले हैं. शॉन रॉस सैप ने सभी अफवाहों का खंडन करते हुए खुलासा किया है कि ट्राइबल चीफ रेसलमेनिया 42 के बाद रिटायर नहीं हो रहे हैं.

विज्ञापन

2026 की शुरुआत रोमन रेंस के लिए रही शानदार

2025 में रोमन रेंस की बुकिंग ज्यादा सही नहीं रही थी. सात मुकाबले उन्होंने लड़े, जिसमें चार में हार का सामना करना पड़ा. ट्रिपल एच खराब बुकिंग के लिए विवादों में आए थे. 2026 की शुरुआत रेंस ने WWE में धमाकेदार अंदाज में की है. 31 जनवरी 2026 को सऊदी अरब में हुए मेंस रॉयल रंबल मैच में रेंस ने जीत हासिल की. रोमन ने अपने करियर में दूसरी बार रंबल मैच जीता. उन्होंने अंत में गुंथर को एलिमिनेट किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ