WWE स्टार Seth Rollins को पुलिस ने किया गिरफ्तार, Paul Heyman के जाल में फंसकर खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी!

WWE Raw के एपिसोड में पॉल हेमन का सैगमेंट हुआ. वहां पर सैथ रॉलिंस भी आए. हेमन ने रॉलिंस के परिवार को लेकर अपशब्दों का इस्तेमाल किया. इसके बाद सैथ को गुस्सा आ गया. आइए आपको बताते हैं कि सैगमेंट में क्या हुआ.

WWE

सैथ रॉलिंस को लेकर उठाया गया बड़ा कदम

विज्ञापन

Seth Rollins: WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. रेसलमेनिया 42 का बिल्डअप देखने को मिला. बड़ी खबर ये है कि सैथ रॉलिंस को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. पॉल हेमन ने ये काम कराया. इसके बाद वो बहुत खुश नज़र आए. हेमन ने अपने आपको बचाने के लिए इस बार पहले से ही योजना बनाई थी. रॉलिंस ने जब से वापसी की है, तब से वो हेमन के पीछे पड़े हैं. कुछ हफ्ते पहले रॉलिंस ने हेमन के ऊपर जानलेवा हमला किया था.

WWE Raw में क्या हुआ?

पॉल हेमन ने Raw में प्रोमो दिया. उन्होंने रॉलिंस को चुनौती दी और कहा कि उनका सामना करे. रॉलिंस कुछ देर बाद अनाउंस टेबल पर आए. रॉलिंस को वहां पर पुलिस के अधिकारियों ने घेर लिया क्योंकि वो वहां का कानून तोड़ रहे थे. हेमन ने खुलासा किया कि उन्होंने पिछले हफ्ते के दौरान रॉलिंस के खिलाफ आदेश प्राप्त किया था. रॉलिंस को 50 मीटर के दायरे पर नहीं रहना था. रॉलिंस ने नियमों का उल्लंघन किया और इस वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. रॉलिंस को बिल्डिंग से बाहर ले जाया जा रहा था. हेमन ने इस दौरान रॉलिंस के परिवार को लेकर खूब अपशब्द कहे. वहां सैथ को गुस्सा आ गया. रॉलिंस दौड़कर रिंग में आए और हेमन पर हमला कर दिया. पुलिस के अधिकारियों ने रॉलिंस को वहां से अलग किया और हथकड़ी पहनाकर हिरासत में ले लिया.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसके साथ होगा सैथ रॉलिंस का मैच?

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. सैथ रॉलिंस का भी वहां पर मैच हो सकता है. रॉलिंस इस समय पॉल हेमन के पीछे पड़े हुए हैं. कहा जा रहा है कि ब्रॉन ब्रेकर बहुत जल्द इंजरी से वापसी करने वाले हैं. हो सकता है कि मेगा इवेंट में रॉलिंस की टक्कर ब्रेकर से हो. हेमन इस मैच को बुक करा सकते हैं. ऐसा हुआ तो फिर एक तगड़ा मैच मेगा इवेंट में देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ