WWE Raw रिजल्ट्स, 23 मार्च, 2026: Roman Reigns ने वर्ल्ड चैंपियन पर ढाया कहर, Brock Lesnar का F5 हुआ फेल

WWE Raw का शो शानदार रहा. तगड़ा एक्शन देखने को मिला. स्टार्स ने अपना दम दिखाया. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर ने भी फैंस का मनोरंजन किया. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड के शो में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE

WWE Raw Results:

WWE Raw Results: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत ही रोमांचक रहा. WWE ने पहले ही मैचों का ऐलान कर दिया था. तगड़े सैगमेंट भी देखने को मिले. टॉप स्टार्स का जलवा देखने को मिला. रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट भी धमाकेदार रहा. फैंस ने अपने पसंदीदा रेसलर्स को बहुत चीयर किया. वुमेंस डिवीजन ने सभी का दिल जीता. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर का सैगमेंट

ब्रॉक लैसनर ने पॉल हेमन के साथ एंट्री की. पॉल हेमन ने द बीस्ट की तारीफ की. हेमन ने कहा कि लैसनर सबसे बेस्ट हैं. उन्होंने कहा कि सैथ रॉलिंस की वजह से पिछले हफ्ते लैसनर कमजोर बने. हेमन ने कहा कि रेसलमेनिया 42 में द बीस्ट फेमी की हालत खराब करेंगे. इसके बाद फेमी ने रिंग में कदम रखा. लैसनर ने उन्हें किक मारकर कंधे पर उठाया. फेमी ने पलटवार करते हुए लैसनर को रिंग के बाहर फेंक दिया.

विज्ञापन

द उसोज़ का मैच

द उसोज़ का मुकाबला द विज़न के साथ हुआ. दोनों टीमों के बीच अच्छा मैच हुआ. मैच में एलए नाइट ने दखल देकर लोगन पॉल पर हमला किया. लोगन ने जे उसो को ब्रॉस नकल्स दिया. जे ने ऑस्टिन थ्योरी के ऊपर नकल्स से अटैक कर दिया. इस वजह से मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.

बैकी लिंच का सैगमेंट

बैकी लिंच ने अपनी तारीफ की. लिंच ने कहा कि उनकी वजह से वुमेंस आईसी चैंपियनशिप का महत्व बढ़ा. बैकी ने कहा कि उनकी बेटी एजे ली का थीम सॉन्ग गा रही है. बैकी ने कहा कि वो एजे को सबक सिखाएंगी. एजे ने एंट्री की. उन्होंने बैकी का मजाक बनाया. एजे ने रेसलमेनिया 42 में एक मैच के लिए लिंच को चुनौती दी. बैकी ने रेसलमेनिया में अपने परफॉर्मेंस के बारे में बताया. बैकी ने एजे की कुछ पुरानी बातों को सभी के सामने रखकर बेइज्जती की. बैकी ने कहा कि वो रेसलमेनिया में एजे को हराकर टाइटल वापस लेंगी.

विज्ञापन

ग्रेसन वॉलर का मैच

ग्रेसन वॉलर का मुकाबला जे’वॉन एवंस से होगा. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. एवंस ने अपने प्रदर्शन से भी का दिल जीता. उन्होंने अंत में ओजी कटर के जरिए मुकाबले में जीत दर्ज की.

पॉल हेमन का सैगमेंट

पॉल हेमन ने कहा कि उनका साथ देने के लिए आज कोई मौजूद नहीं है. हेमन ने सैथ रॉलिंस को रिंग में बुलाया और बात करने के लिए कहा. रॉलिंस हुड पहनकर एनाउंस टेबल पर आए. वहां पर तुरंत ही पुलिस आ गई. पुलिस रॉलिंस को पकड़ कर ले गई. इस दौरान हेमन ने रॉलिंस की पत्नी और बेटी को लेकर गलत बयान दिया. रॉलिंस को गुस्सा आ गया. वो रिंग गए और हेमन को पंच मारकर गिरा दिया. पुलिस ने वहां पर आकर रॉलिंस को हथकड़ी लगाई और उन्हें लेकर गई.. हेमन इस दौरान हंसते हुए दिखाई दिए.

विज्ञापन

टैग टीम मैच

बेली और लायरा वैल्किरिया का मुकाबला काबुकी वॉरियर्स से हुआ. इस मैच में चारों स्टार्स ने बढ़िया प्रदर्शन किया. अंत में बेली और लायरा ने शानदार जीत दर्ज की.

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

पेंटा ने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. मुकाबले में जेडी मैकडॉना ने दखलअंदाजी की. फिन बैलर ने एंट्री की. इसका फायदा पेंटा को मिला. उन्होंने रोलअप के जरिए टाइटल रिटेन किया. बैलर ने इसके बाद मैकडॉना और मिस्टीरियो को जमकर पीटा.

विज्ञापन

मेन इवेंट

सीएम पंक ने एंट्री की. पंक ने कहा कि ब्लडलाइन का कोई भी सदस्य उनका कुछ नहीं कर सकता है और ना ही वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बन सकता है. पंक ने कहा कि वो बुजुर्ग नहीं हैं. पंक ने कहा कि उन्हें अपने कामों पर गर्व है. पंक ने खुद को बेस्ट इन द वर्ल्ड कहा. जे उसो और जिमी उसो भी आए. जिमी ने जे को वहां से बाहर जाने के लिए कहा. रोमन ने एंट्री की. रोमन ने जिमी से कहा कि वो जे को लेकर बाहर जाए. जे ने पंक के ऊपर हमला करने की कोशिश की. पंक ने जे को गिरा दिया. जिमी और पंक के बीच ब्रॉल हुआ. रोमन ने पंक को सुपरमैन पंच और स्पीयर लगाया. उन्होंने रिंग के बाहर पंक को उठाकर अनाउंस टेबल पर पटक दिया. रेंस काफी गुस्से में इस बार लगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ