Roman Reigns Reveals Bloodline Ended: WWE दिग्गज रोमन रेंस पिछले साल SummerSlam में वापस आए थे। इसके बाद से रोमन रेंस बेबीफेस के तौर पर नजर आ रहे हैं। फैंस ने असली ब्लडलाइन का रीयूनियन देखा था लेकिन इसके बाद वो कभी साथ टीवी पर नहीं नजर आए। अब रोमन रेंस ने अपने दिल का हाल सुनाया और कहा कि उनके पास अपने परिवार और भाइयों से जुड़े ग्रुप का साथ नहीं है। रोमन ने बता दिया कि 4 साल बाद उनके फैक्शन का अंत हो गया है।
रोमन रेंस ने Raw में कही दिल की बात
Clash in Paris से पहले Raw के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस नजर आए थे। इसमें रोमन रेंस ने प्रोमो कट किया और वो फैंस के सामने ईमानदारी से बात करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि अब वो पहले जैसे नहीं हैं और उनके पास अपना ब्लडलाइन फैक्शन नहीं है। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह चीज माननी होगी कि चीजें अब पहले जैसी नहीं है। मेरे पास जो चीजें पहले थी, अब वो सब नहीं है। मेरे पास ब्लडलाइन भी नहीं है।’
WWE में रोमन की ब्लडलाइन का हो गया अंत!
रोमन रेंस की बात कई सारे लोगों को सरप्राइज कर दी। सभी ने सोचा था कि असली ब्लडलाइन अभी भी मौजूद है लेकिन सभी अपनी चीजों में व्यस्त हैं। हालांकि, रोमन ने कन्फर्म कर दिया कि ऐसा नहीं है। हालांकि, आने वाले समय में अगर सभी एक ही स्टोरी का हिस्सा रहे, तो जरूर उनका रीयूनियन हो सकता है। हालांकि, अब वो दिन जा चुके हैं, जब हर हफ्ते यह ग्रुप अपना दबदबा दिखाता था।
सभी ने चुन ली अपनी अलग राह
जे उसो ने ब्लडलाइन से अलग होने के बाद अपने सिंगल्स करियर की शुरुआत की, वहीं सैमी ज़ेन भी अलग दिशा में चले गए। सोलो सिकोआ ने अपना अलग फैक्शन तैयार कर लिया। जिमी उसो भी खुद के दम पर खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन हाल ही में सैमी ज़ेन के साथ उनका रीयूनियन हुआ है। पॉल हेमन तो पहले ही रोमन रेंस का साथ छोड़ चुके हैं। देखना होगा कि यह ग्रुप साथ आएगा, या नहीं।
ये भी पढ़ें:- WWE में Roman Reigns की वजह से इंग्लिश फैंस ने Cody Rhodes की उड़ाई धज्जियां, ट्राइबल चीफ भी रह गए हैरान
संबंधित खबरें
Triple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
1 day agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
6 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
6 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
8 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
9 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
10 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
10 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
11 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines