---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE में Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का ऐलान, दुश्मनों के छूटने वाले हैं पसीने

WWE Raw में इस हफ्ते रोमन रेंस नज़र नहीं आए. इस बात से फैंस निराश नज़र आए. खैर उन्हें देखने के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. बहुत जल्द उनकी टीवी पर वापसी होने वाली है. आइए आपको इसके बारे बताते हैं.

---विज्ञापन---

Roman Reigns: WWE में इस समय रोमन रेंस छाए हुए हैं. रेसलमेनिया 42 के बाद लगातार वो रेड ब्रांड के एपिसोड में आए हैं. मेगा इवेंट में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. रेंस ने अपनी नई ब्लडलाइन भी बना ली है, जिसमें जेकब फाटू भी शामिल हो गए हैं. खैर रेसलमेनिया 42 के बाद पहली बार ऐसा हुआ कि वो इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो में नहीं आए. इस हफ्ते के शो का प्रसारण पेरिस, फ्रांस से हुआ था. खैर फैंस को उन्हें देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा. कंपनी ने उनकी वापसी का ऐलान कर दिया है.

WWE में कब होगी रोमन रेंस की वापसी?

रोमन रेंस ने रेसलमेनिया 42 के बाद बैकलैश और क्लैश इन इटली इवेंट में भी हिस्सा लिया. दोनों शो में उन्होंने जेकब फाटू को हराकर टाइटल रिटेन किया. पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में फाटू ने घुटने के बल बैठकर रेंस को अपने ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया. रोमन को इस हफ्ते रेड ब्रांड के शो के लिए एडवर्टाइज नहीं किया गया था. अच्छी खबर ये है कि अगले हफ्ते उनकी वापसी Raw में होगी. वो बवाल मचाने के लिए तैयार हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि उनका अगला विरोधी कौन होगा. शायद इसका पता फैंस को बहुत जल्द लग जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE Raw रिजल्ट्स, 8 जून, 2026: Roman Reigns की ब्लडलाइन में दरार, Brock Lesnar की आएगी शामत!

ब्लडलाइन में आई दिक्कत

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ब्लडलाइन में दिक्कत देखने को मिली. सैथ रॉलिंस ने द उसोज़ को रोमन रेंस के खिलाफ भड़काने की कोशिश की. उसोज़ ने जेकब फाटू को ऑर्डर दिया कि वो रॉलिंस को देखें. बाद में फाटू ने कहा कि उन्होंने जे और जिमी उसो को एक्नॉलेज नहीं किया है. फाटू ने साफ कर दिया कि वो रेंस को ट्राइबल चीफ मानते हैं. फाटू का सीधा-सीधा कहना था कि वो उसोज़ की बात नहीं मानने वाले हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WWE में Triple H की 5 बड़ी गलतियां, जिनसे 2026 में अभी तक Brock Lesnar दिखे हैं कमजोर

First published on: Jun 09, 2026 08:33 AM

End of Article

About the Author

Pankaj Joshi

News24 के वेबसाइट डिपार्टमेंट में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत पंकज जोशी खेल पत्रकारिता का जाना माना नाम है. WWE और क्रिकेट के विषय पर लिखने में परांगत पंकज की जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हैं. भारत जैसे देश में जहां लगभग हर व्यक्ति क्रिकेट की दीवानगी में डूबा रहता है, वहीं पंकज का पहला प्यार WWE है. बचपन से ही रेसलिंग देखने की ललक, शौक से कब पेशा बन गई पता ही नहीं चला. वैसे भारतीय हैं तो क्रिकेट से नाराज़गी भी नहीं रख सकते. इसलिए पंकज ने क्रिकेट को भी अच्छे से घोलकर पी लिया है. पंकज ने Jagran यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद श्री न्यूज से पत्रकारिता का सफर शुरू किया था. इसके बाद समाचार प्लस, स्पोर्ट्सकीड़ा और पत्रिका होते हुए News24 पहुंचे हैं.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola