WWE Raw रिजल्ट्स, 8 जून, 2026: Roman Reigns की ब्लडलाइन में दरार, Brock Lesnar की आएगी शामत!

WWE Raw का शो इस हफ्ते शानदार रहा. खतरनाक एक्शन देखने को मिला. टॉप स्टार्स ने मिलकर अपना दम दिखाया. शुरुआत से अंत तक मोमेंटम बना रहा. रोमन रेंस इस बार एपिसोड में नज़र नहीं आए. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 9
(Photo: WWE.com)

WWE Raw Results: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते पेरिस, फ्रांस में हुआ. शो के लिए पहले से कुछ मैंचो का ऐलान कर दिया गया था. रेड ब्रांड के सभी टॉप स्टार्स ने अपना दम दिखाया. सैथ रॉलिंस को बड़ी हार का सामना करना पड़ा. रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर भी इस बार नज़र नहीं आए. इस बात से फैंस थोड़ा निराश दिखे. कुल मिलाकर देखा जाए तो ट्रिपल एच ने एपिसोड को धमाकेदार बनाने की पूरी कोशिश की. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

ओबा फेमी का सैगमेंट

ओबा फेमी का सैगमेंट2 / 9

ओबा फेमी ने कहा कि वो किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतेंगे. फेमी ने कहा कि लैसनर कहीं नज़र नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि लैसनर हमेशा के लिए दूर नहीं रह सकते हैं और वो अगली बार हिसाब बराबर करेंगे. उन्होंने लैसनर को धमकी देकर हालत खराब करने की बात कही. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने की एंट्री

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने की एंट्री3 / 9

डॉमिनिक मिस्टीरियो ने आकर ओबा फेमी पर निशान साधा. पीछे से जेडी मैकडॉना ने फेमी पर चेयर से हमला किया, लेकिन उन्हें कुछ नहीं हुआ. फेमी ने मैकडॉना पर अटैक करना चाहा. मिस्टीरियो ने उन्हें 619 लगाया. डॉमिनिक फ्रॉग स्प्लैश लगाने गए लेकिन फेमी ने उन्हें उठाकर पटक दिया. मिस्टीरियो को अंत में मैकडॉना ने बचाया. (Photo: WWE.com)

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट 4 / 9

क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के तहत पहले राउंड में लिव मॉर्गन, बैकी लिंच, एलेक्सा ब्लिस और चेल्सी ग्रीन के बीच मैच हुआ. इस मैच में सभी ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत काफी गजब का रहा. सभी वुमेंस स्टार्स ने एक-दूसरे को अपना फिनिशिंग मूव लगाया. इसका फायदा मॉर्गन को मिला. उन्होंने ग्रीन के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल कर ली. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच5 / 9

सोल रुका ने वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप लायरा वैल्किरिया के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच देखने  को मिला. दोनों ने एक-दूसरे पर खतरनाक मूव्स लगाए. अंत में रुका ने शानदार अंदाज में अपने टाइटल को रिटेन किया. (Photo: WWE.com)

ब्लडलाइन में तनाव

ब्लडलाइन में तनाव6 / 9

रोमन रेंस की ब्लडलाइन में तनाव देखने को मिला. जे उसो और जिमी उसो ने जेकब फाटू से बात की. फाटू ने उनकी बात मानन से इंकार किया. फाटू ने कहा कि उन्होंने जे और जिमी को एक्नॉलेज नहीं किया है. फाटू ने कहा कि उन्होंने रोमन रेंस को एक्नॉलेज किया है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

एलए नाइट का सैगमेंट

एलए नाइट का सैगमेंट7 / 9

एलए नाइट ने एक बार फिर रोमन रेंस और उनकी ब्लडलाइन पर निशाना साधा. जे उसो ने दखलअंदाजी की. जे ने कहा कि नाइट को हद में रहना चाहिए. दोनों के बीच हाथापाई भी होने वाली थी, लेकिन जिमी उसो ने रोक दिया. नाइट और जे के बीच इस बार जुबानी जंग देखने को मिली. (Photo: WWE.com)

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच8 / 9

पेंटा ने एक शानदार मैच में रे मिस्टीरियो को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रिटेन की. मैच के बाद ईथन पेज और रुसेव ने दोनों के ऊपर हमला किया. ड्रेगन ली उन्हें बचाने आए, लेकिन ज्यादा कुछ नहीं कर पाए. रुसेव ने मिस्टीरियो का मास्क भी निकाल दिया. चैड गेबल ने आकर मामले को अंत में संभाला. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट9 / 9

मेन इवेंट में किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के पहले राउंड में टाला टोंगा, सैथ रॉलिंस, जे'वॉन एवेंस और रिकी सेंट्स के बीच मैच हुआ. इस मैच में सभी ने तगड़ा एक्शन दिखाया. मैच में रॉलिंस जीतने वाले थे लेकिन ऑस्टिन थ्योरी ने रेफरी को खींच दिया. मौके का फायदा उठाकर रॉलिंस को ब्रॉन ब्रेकर ने स्पीयर लगाया. अंत में एवंस ने रिकी को अपना फिनिशिंग मूव लगाकर मैच जीता. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन