WWE SmackDown: WWE WrestleMania 42 जबरदस्त रहा. वहां पर एक सरप्राइज फैंस को मिला. नाइट-1 में पेज ने वापसी की. उन्होने चैंपियनशिप मैच में हिस्सा लिया. सबसे बड़ी बात है कि वो वुमेंस टैग टीम चैंपियन भी बन गईं. खैर अब पेज ने एक बड़ा ऐलान किया है. वो इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में आने वाली हैं. छह साल बाद उनकी ब्लू ब्रांड में वापसी देखने को मिलेगी. उन्हें लेकर फैंस बहुत खुश हैं.
पेज ने दिया बड़ा बयान
पेज और ब्री बैला ने WWE WrestleMania 42 में वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया था. दोनों इस हफ्ते Raw में भी फैंस के बीच नज़र आई थीं. आप सभी जानते हैं कि पेज का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. पेज ने अब सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया है कि वो आगामी ब्लू ब्रांड के एपिसोड में आने वाली हैं. वो अपनी पार्टनर ब्री बैला के साथ वहां पर नज़र आएंगी. दोनों वहं पर कोई बड़ी घोषणा अपने फ्यूचर को लेकर कर सकती हैं. हो सकता है कि दोनों को पहले विरोधी भी मिल जाएं. 2020 के बाद पहली बार पेज SmackDown में कदम रखने वाली हैं. ये सभी के लिए बहुत अच्छी बात होगी.
ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar क्यों हुए रिटायर? फैंस का दिल तोड़ने की वजह का खुलासा!
WWE WrestleMania 42 में पेज को मिली बड़ी सफलता
WrestleMania 42 में नाया जैक्स और लैश लीजेंड ने बैला ट्विंस, लायरा वैल्किरिया-बेली और शार्लेट फ्लेयर-एलेक्सा ब्लिस के खिलाफ वुमेंस टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड की. मैच में निकी बैला इंजरी के कारण हिस्सा नहीं ले पाईं. उन्होंने अपनी जगह पेज का नाम अनाउंस किया. पेज की वापसी देखकर फैंस खुश हो गए. मुकाबला काफी तगड़ा रहा. निकी ने रिंग के बाहर शार्लेट पर बैशाखी से हमला किया. इसका फायदा रिंग में पेज ने उठाया. उन्होंने एलेक्सा को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज कर ली.
ये भी पढ़ें: 5 कारण क्यों WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar ने रिटायर होकर मचाई सनसनी
संबंधित खबरें
Roman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
1 day agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
2 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
3 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
3 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
4 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
8 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
8 days ago40 साल के रेसलर के निधन से WWE में पसरा सन्नाटा, दिग्गजों की आंखें हुई नम
9 days agoनहीं रहे पूर्व WWE स्टार पैक, 40 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
9 days agoक्या WWE Money in the Bank 2026 में Roman Reigns की होगी हार?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines