5 कारण क्यों WWE WrestleMania 42 में Brock Lesnar ने रिटायर होकर मचाई सनसनी

WWE WrestleMania 42 बहुत शानदार रहा. वहां पर एक खास पल देखने को मिला. ब्रॉक लैसनर ने हार के बाद रिटायरमेंट ले लिया. ये सभी के लिए चौंकाने वाला पल था. आइए आपको बताते हैं कि किन कारणों से लैसनर ने इतना बड़ा फैसला लिया हो सकता है.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर ने लिया संन्यास

WWE WrestleMania 42 बहुत जबरदस्त रहा. फैंस को दो दिन कुल 13 मुकाबले देखने को मिले. नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ. फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया. लैसनर ने हार के बाद अपने जूते और दस्ताने उतार दिए. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया. लैसनर ने पूरी दुनिया को बता दिया कि वो रिटायर हो रहे हैं. रेसलिंग वर्ल्ड में अब उनकी खूब चर्चा हो रही है. खैर यहां हम पांच कारणों की बात करेंगे कि क्यों उन्होंने WrestleMania 42 में रिटायरमेंट लिया.

विज्ञापन

सबसे बड़ा शो

सबसे बड़ा शो2 / 6

WWE का WrestleMania सबसे बड़ा शो होता है. इसमें होने वाली चीजों को फैंस हमेशा याद रखते हैं. कंपनी भी हमेशा बड़े मैच बुक करती है. लैसनर ने शायद खास WrestleMania मोमेंट देने के लिए इसमें रिटायर होने का फैसला लिया हो सकता है.

विज्ञापन

नए स्टार्स को पुश

नए स्टार्स को पुश3 / 6

हाल ही में गोल्डबर्ग, जॉन सीना और एजे स्टाइल्स ने संन्यास लिया. ट्रिपल एच के एरा में फ्यूचर स्टार्स की तरफ ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है. NXT के कई रेसलर्स मेन रोस्टर में आ गए हैं. ब्रॉक लैसनर भी अब चाहते होंगे कि नए स्टार्स को पुश दिया जाए. ये भी एक कारण है कि उन्होंने अपने करियर को समाप्त करने के बारे में सोचा होगा.

उम्र

उम्र4 / 6

ब्रॉक लैसनर का करियर ऐतिहासिक रहा है. लगातार उन्होंने काम किया है. UFC में भी उन्होंने अपना दम दिखाया. वो अब 48 साल के हो चुके हैं. बढ़ती उम्र और थकान की वजह से लैसनर ने रिटायरमेंट लेने का फैसला लिया हो सकता है. शायद वो अब अपने आपको आराम देना चाहते होंगे.

विज्ञापन

परिवार को समय

परिवार को समय5 / 6

किसी भी रेसलर का जीवन आसान नहीं होता है. उसे हमेशा परिवार से दूर रहना पड़ता है. ब्रॉक लैसनर शायद अब अपना पूरा समय परिवार को देना चाहते होंगे. इस वजह से भी उन्होंने रिटायर होने का फैसला लिया हो सकता है. लैसनर वैसे भी काफी प्राइवेट रहते हैं.

कुछ अन्य चीजें करने के लिए

कुछ अन्य चीजें करने के लिए6 / 6

ब्रॉक लैसनर ने अपने जीवन का पूरा समय रेसलिंग में ही बिताया है. वो अब कुछ अन्य चीजों पर ध्यान देना चाहते होंगे. रेसलिंग के अलावा वो कुछ अन्य प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहते होंगे. शायद इस वजह से ही उन्होंने रिटायरमेंट लेने के बारे में सोचा हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन