हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिटायरमेंट नहीं...Brock Lesnar के WWE से संन्यास पर मचा घमासान, एक रिपोर्ट ने किया सच्चाई का खुलासा!

WWE WrestleMania 42 में ओबा फेमी के खिलाफ हार के बाद ब्रॉक लैसनर ने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग में रख दिए. लैसनर अब रिटायर हो गए हैं और इसे लेकर काफी कंफ्यूजन बना हुआ है. अब एक रिपोर्ट में खास अपडेट सामने आया है.

विज्ञापन

Brock Lesnar: WWE WrestleMania 42 बहुत शानदार रहा. नाइट-2 में ब्रॉक लैसनर ने एक ऐसा किया जिससे वो रेसलिंग वर्ल्ड में चर्चा में गए. उन्होंने हार के बाद अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग के बीच रख दिए. उन्होंने पॉल हेमन को भी गले लगाया. लैसनर ने अपने इस एक्शन से बता दिया कि वो अब रिटायर हो रहे हैं. सभी के दिमाग में एक ही सवाल है कि क्या लैसनर ने सच में रिटायरमेंट ले लिया है. कई लोगों को उम्मीद है कि वो अभी नहीं जाने वाले हैं. तरह-तरह की बातें उन्हें लेकर सामने आ रही हैं. खैर अब एक रिपोर्ट में चौंकाने वाली खबर उन्हें लेकर आई है.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर को लेकर रिपोर्ट में क्या कहा गया?

Wrestling Observer Newsletter की रिपोर्ट के अनुसार बैकस्टेज किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि ये सब असली था. सभी को लगता है कि एंगल नकली था. हालांकि, उन्हें भरोसा दिलाया गया कि लैसनर द्वारा दस्ताने और जूते उतारना सिर्फ एक दिखावा था. रिपोर्ट में बताया गया कि ये जानकारी उसी इंसान से मिली थी, जिसने बताया था कि जुलाई 2025 में एलए नाइट के खिलाफ सैथ रॉलिंस सच में इंजर्ड हो गए थे. कंपनी में कई लोगों का अभी भी ये मानना है कि लैसनर ने अभी रिटायरमेंट नहीं लिया है. अब अगर इसे एक एंगल के तौर पर दिखाया गया है, तो फिर लैसनर बहुत जल्द टीवी पर आ सकते हैं. इस रिपोर्ट से ये भी पता चलता है कि लैसनर अभी रिटायर नहीं हुए हैं. अब लैसनर के रिटायरमेंट को लेकर फैंस के बीच बहुत कंफ्यूजन पैदा हो गया है.

ये भी पढ़ें: WrestleMania 42 के बाद WWE में मची खलबली, Triple H ने 14 रेसलर्स को कंपनी से निकाला

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर को ओबा फेमी ने हराया

रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला 28 साल के ओबा फेमी के साथ हुआ था. दोनों के बीच तगड़ी राइवलरी बिल्ड की गई थी. फेमी ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर पूरी दुनिया को चौंका दिया. फैंस को भरोसा नहीं हुआ कि लैसनर बुरी तरह हार गए. फेमी को इस बार तगड़ा पुश दिया गया है. उन्होंने लैसनर के खिलाफ अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लड़ा.

ये भी पढ़ें: WWE SmackDown रिजल्ट्स, 24 अप्रैल, 2026: Roman Reigns को मिली चुनौती, मेन इवेंट में खूंखार रेसलर ने मचाई तबाही

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola