IND vs WI: चौथे T20 मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, अय्यर-गंभीर को लेना होगा बड़ा फैसला

IND vs WI: टीम इंडिया ने तीसरे टी-20 मुकाबले में जीत दर्ज कर लिया है. इसी के साथ टीम इंडिया को सीरीज में 2-1 से बढ़त मिल गई है. अब टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. जहां पर टीम इंडिया अपनी प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकती है.

Indian Cricket Team
1 / 6
भारतीय क्रिकेट टीम में हो सकता है बड़ा बदलाव (Pic Credit- ANI)

IND vs WI: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला 14 अक्टूबर को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां पर जीत दर्ज करके टीम इंडिया सीरीज को 3-1 से अपने नाम करना चाहेगी. भारतीय टीम के लिए चौथा मुकाबला बहुत ही अहम होने वाला है. हालांकि इस मुकाबले में भारतीय टीम मैनेजमेंट प्लेइंग 11 में बड़े बदलाव कर सकती है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर इस मुकाबले में अपने 4 स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बिठा सकते हैं. (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

शिवम दुबे

शिवम दुबे 2 / 6

ऑलराउंडर शिवम दुबे को पिछले मैच में आराम दिया गया है. अब चौथे टी-20 मैच में भी दुबे को आराम दिया जा सकता है. जिससे तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी का टेस्ट लिया जा सके. रेड्डी ने पिछले मुकाबले में ठीक-ठाक ही प्रदर्शन किया था. अब चौथे टी-20 मैच में रेड्डी को गेंद या बल्ले दोनों में से किसी एक से अहम योगदान देना होगा. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह 3 / 6

तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को चौथे टी-20 मुकाबले में आराम दिया जा सकता है. अर्शदीप सिंह को लगातार खेलने का मौका मिल रहा है. जिसका फायदा उठाकर वो अच्छा प्रदर्शन भी कर रहे हैं. लेकिन अब उन्हें आराम देकर कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है. जिससे मयंक यादव और प्रिंस यादव को दबाव में गेंदबाजी का मौका दिया जा सके.  (Pic Credit- ANI) 

रवि बिश्नोई

रवि बिश्नोई  4 / 6

स्पिनर रवि बिश्नोई को इस मुकाबले में भी बाहर बैठना पड़ सकता है. खराब प्रदर्शन के कारण ही बिश्नोई को प्लेइंग 11 से बाहर किया गया था. ऐसे में उन्हें आगे भी अपनी बारी का इंतजार करना पड़ सकता है. बिश्नोई की जगह नमन धीर को ही मौका दिया जा रहा है. धीर ने भी 3 मैचों में 5 विकेट लेकर खुद को साबित कर दिया है. (Pic Credit- ANI) 

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा5 / 6

स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को चौथे टी-20 मुकाबले में आराम दिया जा सकता है. उनकी जगह 15 साल के युवा वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में जगह दी सकती है. जिससे उनको भी आजमाया जा सके. अभिषेक शर्मा लगातार टीम इंडिया के लिए रनों की बारिश कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले ब्रेक दिया जा सकता है. (Pic Credit- ANI) 

यहां देखें भारत की संभावित प्लेइंग 11

यहां देखें भारत की संभावित प्लेइंग 11 6 / 6

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव, प्रिंस यादव.   (Pic Credit-Screengrab) 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन