Budh Gochar Rashifal: बुध गोचर से 3 नवंबर तक चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
Budh Gochar Rashifal: बुध ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन करना कई राशियों के लिए शुभकारी साबित हो सकता है. बुध नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से पांच राशियों के लिए धनलाभ के योग बनेंगे. इन लोगों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा.

Budh Gochar 2026: बुध ग्रह आज 12 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 48 मिनट पर स्वाती नक्षत्र से विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. 3 नवंबर तक विशाखा नक्षत्र में रहेंगे. इस दौरान प्रभावित राशियों को लाभ मिल सकता है.
बुध गोचर राशिफल
2 / 7बुध ग्रह को बुद्धि, व्यापार और वाणी का कारक माना जाता है. विशाखा नक्षत्र के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं. गुरु के नक्षत्र में बुध का प्रवेश वृषभ, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि के लिए शुभ रहेगा. इन्हें आर्थिक तौर पर सफलता मिलेगी.
वृषभ राशि
3 / 7बुध ग्रह नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि के लिए अच्छा रहेगा. आप लोगों को इस गोचर के प्रभाव से आर्थिक तौर पर लाभ मिल सकता है. काम में सफलता मिलेगी. कारोबारियों को बड़ा मुनाफा हो सकता है.
मिथुन राशि
4 / 7मिथुन राशि के लोगों को बुध के नक्षत्र परिवर्तन से फायदा होगा. आय में वृद्धि होगी. कमाई के नए स्रोत बन सकते हैं. निवेश के लिए समय अच्छा है. आपको निवेश करने से अच्छा लाभ होगा.
सिंह राशि
5 / 7सिंह राशि वालों को बुध गोचर का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. आप लोग कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे. काम के कारण यात्रा के लिए जाना पड़ सकता है. आप लोगों के नए संपर्क बन सकते हैं. इससे भविष्य में लाभ मिलेगा.
तुला राशि
6 / 7बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करना तुला राशि के लिए शुभकारी रहेगा. तुला राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी. नौकरीपेशा लोगों को काम में सफलता मिल सकती है. वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा.
धनु राशि
7 / 7विशाखा नक्षत्र में बुध का प्रवेश धनु राशि के लिए लकी रहेगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. व्यापारियों के लिए तरक्की के योग बनेंगे. आप लोगों की कमाई में वृद्धि हो सकती है. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.