आम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? त्योहारों पर घर सजाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीका

Mango Leaves Toran: नवरात्रि में घर की डेकोरेशन की जाती है, एंट्री गेट पर खूबसूरत तोरण लगाया जाता है. अगर आप चाहें आम की पत्तियों या गेंदे के फूलों से खुद तोरण तैयार कर सकते हैं, जिसे बनाने के लिए आप इस लेख में बताए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं. 

Mango Leaves Toran

त्योहारों पर क्यों लगाया जाता है आम के पत्तों का तोरण? Image Credit- AI

खबर की मुख्य बातें:

विज्ञापन
  • आम के पत्तों से तोरण बनाना भारतीय परंपरा का एक हिस्सा है, खासकर नवरात्रि जैसे त्योहारों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है.
  • आम के पत्तों का तोरण शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जिससे घर में अच्छी ऊर्जा आती है.
  • तोरण बनाने के लिए फ्रेश आम के पत्ते, मजबूत धागा, सुई, कैंची और गेंदे के फूल जैसी सामग्रियों की जरूरत होती है.

Toran Kaise Banaye: नवरात्रि का फेस्टिवल आते ही लोग अपने घर को सजाने की तैयारी करने लगते हैं. कोई रंग-बिरंगी लाइट्स लगाता है तो कोई फूलों और रंगोली से घर को खूबसूरत बनाता है. वहीं, घर के एंट्री गेट पर तोरण लगाना भी भारतीय परंपरा का एक खास हिस्सा है. खासकर आम के पत्तों से बना तोरण शुभ माना जाता है और इसे घर के दरवाजे पर लगाने की परंपरा काफी पुरानी है. अगर आप भी इस त्योहार अपने घर को पारंपरिक और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं तो आम के पत्तों से आसानी से तोरण बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, बाकी कुछ चीजें हैं जिन्हें मार्केट से खरीदा जा सकता है. 

विज्ञापन

त्योहारों पर क्यों लगाया जाता है आम के पत्तों का तोरण?

भारतीय परंपरा में आम के पत्तों को शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. पूजा-पाठ, त्योहारों और मांगलिक अवसरों पर घर के एंट्री गेट पर आम के पत्तों का तोरण लगाने की परंपरा है. माना जाता है कि इससे घर में अच्छी एनर्जी आती है और सुख-शांति बरकरार रहती है. 

विज्ञापन

आम के पत्तों से तोरण बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए?

आम के पत्तों से तोरण बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी, जो आसानी से घर पर मिल सकती है. हालांकि, अगर आपके पास नहीं है तो यह मार्केट से खरीदी जा सकती है. 

  • फ्रेश आम के पत्ते 
  • मजबूत धागा या सूती रस्सी
  • सुई या छेद करने के लिए कोई चीज 
  • कैंची
  • गेंदे के फूल

कैसे बनाएं आम के पत्तों से तोरण? 

  • तोरण बनाने के लिए आम के हरे, साफ और अच्छे पत्ते चुनें. कोशिश करें कि पत्ते ज्यादा सूखे या कटे-फटे न हों, क्योंकि इससे तोरण का लुक खराब हो सकता है. इसके बाद, इन्हें साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें, ताकि इन पर धूल-मिट्टी न रहे. 
  • अब अपने घर के एंट्री गेट की चौड़ाई के हिसाब से मजबूत धागा या रस्सी काट लें. दोनों तरफ धागा थोड़ा एक्स्ट्रा जरूर रखें, ताकि तोरण को दरवाजे पर आसानी से बांधा जा सके. इस दौरान, आम के पत्तों को एक-एक करके धागे में पिरोएं. 
  • इसके लिए आपको पत्तों के डंठल के पास छोटा छेद करना होगा. अगर आप चाहें तो पत्तों के डंठल को धागे के साथ बांधकर भी तोरण तैयार कर सकते हैं. पत्तों को एक समान दूरी पर लगाएं, ताकि तोरण देखने में सुंदर लगे. 
  • अगर आप तोरण को और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आम के पत्तों के बीच गेंदे के फूल लगा सकते हैं. पीले और नारंगी रंग के फूल हरे पत्तों के साथ खूबसूरत लगते हैं. आप चाहें तो इसमें लाल धागे, मोतियों या छोटी घंटियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • तोरण तैयार होने के बाद इसे घर के एंट्री गेट पर बांध दें. ध्यान रखें कि तोरण अच्छी तरह लगा हो और दरवाजा खोलने-बंद करने में परेशानी न हो. इससे आपके घर को पारंपरिक और त्योहारों वाला खूबसूरत लुक मिलेगा.

इसे भी पढ़ें- Garba Night Tips: नवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान; मनोरंजन में नहीं आएगी कमी 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ