WrestleMania 42 के बाद WWE में मची खलबली, Triple H ने 14 रेसलर्स को कंपनी से निकाला

WWE WrestleMania 42 में इस बार काफी कुछ देखने को मिला. ट्रिपल एच और उनकी टीम ने इसके कुछ दिन बाद एक बार फिर बड़ा कदम उठाया है. NXT और मेन रोस्टर के कई स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया है. आइए आपको बताते हैं कि किन रेसलर्स को झटका दिया गया है.

WWE
1 / 9
WWE ने उठाया बड़ा कदम

आपने पिछले कुछ सालों से देखा होगा कि WrestleMania के बाद हमेशा मेन रोस्टर और NXT में कटौती की जाती है. इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला है. WrestleMania 42 में इस बार कई रेसलर्स को सफलता मिली. ये सभी जश्न मना रहे हैं. वहीं मेन रोस्टर के कुछ स्टार्स को बड़ा झटका दिया गया है. Fighful और PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में सबसे पहले बताया कि किन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इसके बाद रेसलर्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को सूचना दी. खैर आइए आपको बताते हैं कि मेन रोस्टर में कितने सुपरस्टार्स को रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

वायट सिक्स ग्रुुुुप

वायट सिक्स ग्रुुुुप2 / 9

वायट सिक्स ने 2024 में WWE में धमाकेदार डेब्यू किया था. इस ग्रुप में अंकल हाउडी, डेक्स्टर लूमिस, एरिक रोवन, जो गेसी और निकी क्रॉस ने काम किया. वायट सिक्स को हाउडी ने लीड किया. शुरुआत में इनकी बुकिंंग सही रही, लेकिन बाद में इनके ऊपर ध्यान नहीं दिया गया. अब कंपनी ने इन पांच स्टार्स को रिलीज कर दिया है.

विज्ञापन

एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा

एलिस्टर ब्लैक और जेलिना वेगा3 / 9

एलिस्टर ब्लैक ने पिछले साल ही कंपनी में वापसी की थी. अब उन्हें दूसरी बार रिलीज कर दिया गया है. उनकी बुकिंग भी कुछ खास नहीं रही. इस बार उनके साथ उनकी पत्नी जेलिना वेगा को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है. कहीं ना कहीं इस बात से फैंस बहुत नाराज होंगे.

कायरी सेन

कायरी सेन4 / 9

कायरी सेन को रिलीज किया जाना शायद ही किसी को समझ आया होगा. पिछले कुछ समय से लगातार वो मेन रोस्टर में ओस्का के साथ काम कर रही हैं. इयो स्काई और रिया रिप्ली के साथ इनकी दुश्मनी चल रही थी. सेन को भी कंपनी ने बाहर का रास्ता दिखाकर सभी को चौंका दिया है.

विज्ञापन

सैंटोस इस्कोबार

सैंटोस इस्कोबार5 / 9

सैंटोस इस्कोबार पिछले कुछ महीनों से टीवी से बाहर चल रहे हैं. पहले भी उनके कंपनी से बाहर जाने की अफवाहें सामने आई थी. अब इस बार क्लियर हो गया है कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है. इस्कोबार का मेन रोस्टर में सफर ज्यादा खास नहीं रहा.

मोटर सिटी मशीन गन्स

मोटर सिटी मशीन गन्स6 / 9

मोटर सिटी मशीन गन्स के एलेक्स शैली और क्रिस सैबिन ने 2024 में WWE में एंट्री की थी. टैग टीम डिवीजन में इसके बाद दोनों ने बढ़िया काम किया. इनका दबदबा भी देखने को मिला. शैली और सैबिन चैंपियन भी बने. इन दोनों को अब रिलीज कर दिया गया है.

विज्ञापन

जोई स्टार्क

जोई स्टार्क7 / 9

जोई स्टार्क पिछले कुछ महीनों से इंजरी के कारण एक्शन से बाहर हैं. बीच में उनकी वापसी की अफवाहें भी सामने आई थीं. हालांकि, अब बुरी खबर ये है कि उन्हें भी निकाल दिया गया है. कहीं ना कहीं ये उनके करियर के लिए अच्छा कदम नहीं है.

अल्बा फायर

अल्बा फायर8 / 9

अल्बा फायर को भी WWE ने रिलीज कर दिया है. पिछले कुछ समय से वो लगातार एक्टिव होकर काम कर रही थीं. ऐसा लगा कि उन्हें पुश दिया जाएगा. उन्होंने खुद को साबित भी किया था. फायर का WWE सफर भी अब खत्म हो गया है. देखना होगा कि उनका अगला कदम क्या होगा.

विज्ञापन

अपोलो क्रूज

अपोलो क्रूज 9 / 9

अपोलो क्रूज भी लंबे समय से इंजरी के कारण टीवी से गायब थे. बीच में AAA प्रमोशन में दिखाई दिए थे. WWE टीवी पर अब उनका जलवा भी नहीं दिखेगा. उन्हें भी कंपनी ने रिलीज कर दिया है. क्रूज ने कंपनी में बढ़िया काम किया था. रिंग में उनका एक्शन सभी को पसंद आता था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन