शरीर के किसी हिस्से में उभर आई है बिना दर्द वाली गांठ? हो सकता कैंसर का पहला साइलेंट सिग्नल

Cancer: क्या आपको भी शरीर में बिना दर्द वाले गांठ दिखाई दे रही हैं, जिसे आप मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर रहे हैं? NHS ने बताया ये हो सकता है कैंसर का बड़ा संकेत.

Cancer Early Detection Symptoms

कितनी खतरनाक है कैंसर की बीमारी? (Images: AI/Pexels)

यह भी पढ़ें:

विज्ञापन
  • WHO के अनुसार, 2024 में कैंसर से लगभग 1 करोड़ मौतें हुईं, जो दुनिया भर में हर छह में से एक मौत का कारण है.
  • कैंसर शरीर के किसी भी अंग या टिशू में शुरू हो सकता है, जहां असामान्य कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ती हैं.
  • कैंसर के शुरुआती लक्षण अक्सर अस्पष्ट होते हैं, जिससे लोग उन्हें छोटी-मोटी समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं.
  • शरीर में नई गांठ या सूजन, अत्यधिक पसीना, असामान्य थकान, बिना कारण वजन कम होना और असामान्य खून बहना कैंसर के संभावित लक्षण हैं.

कई बार शरीर में ऐसे बदलाव दिखाई देने लगते हैं, जिसे देखकर दिल घबरा जाता है और लोग समझ नहीं पाते हैं कि आखिर ये क्यों हो रहा है या फिर उन बदलावों को दूसरी किसी समस्या से जोड़कर नजरअंदाज कर देते हैं. इसी में से एक है शरीर में गांठ बनने की समस्या, जिसे लोग दाने या फिर चोट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन बिना किसी स्पष्ट कारण के शरीर में बिना दर्द वाले गांठ कैंसर की ओर इशारा करते हैं, इसलिए इस नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताएंगे, जो कैंसर के लक्षण हो सकते हैं, लेकिन लोग उन्हें छोटी-मोटी समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं.

विज्ञापन

कैंसर की बीमारी कैसे शरीर को अपना गुलाम बना लेती है

कैंसर एक बेहद ही गंभीर बीमारी है, जिससे हर साल बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. WHO के अनुसार, कैंसर दुनियाभर में मौत का एक प्रमुख कारण है; 2024 में इससे लगभग 1 करोड़ मौतें हुईं, यानी हर छह में से लगभग एक मौत कैंसर की वजह से हुई. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि ये बीमारी कितनी ज्यादा खतरनाक है. अब ये जानते हैं कि आखिर कैंसर शरीर में पैदा कैसे होता है? WHO के अनुसार, कैंसर एक ऐसी बीमारी है, जो शरीर के लगभग किसी भी अंग या टिशू में शुरू हो सकती है. इसमें शरीर की कुछ असामान्य कोशिकाएं कंट्रोल से बाहर होकर अनियमित तरीके से बढ़ने लगती हैं और आसपास के स्वस्थ टिश्यू को नुकसान पहुंचा सकती हैं. कई बार ये कोशिकाएं शरीर के दूसरे अंगों तक भी फैल जाती हैं, जिससे बीमारी का खतरा बढ़ता सकता है. इस बीमारी की सबसे खतरनाक बात ये है कि इसके शुरुआती लक्षण लगभग दिखाई नहीं देते हैं और जो दिखाई भी देते हैं, वह इतने ज्यादा आम से लगते हैं कि लोग इग्नोर कर देते हैं. बस यही लापरवाही इस बीमारी को शरीर के अंदर अपनी जड़ो को मजबूत करने में मदद करती है और एक वक्त आता है कि मरीज इस बीमारी का गंभीर रूप से शिकार हो जाता है, जिसपर दवा व इलाज भी बेअसर हो जाता है.

विज्ञापन

कैसे दिखते हैं कैंसर के लक्षण?

जैसा ही हमने आपको बताया कि शरीर में बिना किसी कारण, बिना दर्द वाली गांठ कैंसर का बड़ा संकेत हो सकती है, लेकिन ये लक्षण सिर्फ इतने ही नहीं है. NHS के अनुसार, कैंसर की बीमारी में शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं, इनमें;

  • शरीर में कहीं भी नई गांठ या सूजन होना
  • बहुत ज्यादा पसीना आना (खासकर रात में) या लंबे समय तक तेज बुखार रहना या बार-बार बुखार आना
  • सामान्य से ज्यादा थकान महसूस होना
  • असामान्य रूप से चोट के निशान या ब्लीडिंग होना (जैसे गुदा से ब्लीडिंग, पेशाब में खून आना या खून की उल्टी होना)
  • शरीर में कहीं भी ऐसा दर्द होना जो आपके लिए सामान्य नहीं है
  • बिना कोशिश किए वजन कम होना या सामान्य से कम भूख लगना
  • बार-बार या तुरंत पेशाब करने की जरूरत महसूस होना, या पेशाब करते समय दर्द होना
  • कैंसर के अन्य लक्षण शरीर के खास हिस्सों को भी प्रभावित कर सकते हैं.

त्वचा को प्रभावित करने वाले लक्षण

बात करें, त्वचा को प्रभावित करने वाले लक्षणों की तो इसमें;

विज्ञापन
  • शरीर पर कहीं भी नया तिल होना, या मौजूदा तिल में बदलाव होना
  • त्वचा में बदलाव, जैसे रैश या घाव जो ठीक न हो रहा हो
  • आंखों का सफेद हिस्सा या त्वचा का पीला पड़ना (पीलिया) होना

पाचन और मुंह में भी दिख सकते हैं कैंसर के लक्षण

  • बार-बार होने वाली, बहुत ज्यादा दर्दनाक या बदतर होती हुई सीने में जलन या अपच
  • पेट का फूलना (ब्लोटिंग) जो अक्सर होता हो या लंबे समय तक बना रहे
  • मल त्यागने की आदतों में बदलाव, जैसे सामान्य से ज्यादा या कम बार मल त्यागना, या दस्त या कब्ज का ठीक न होना या और बिगड़ जाना
  • मुंह और गले से जुड़े लक्षणों में कुछ भी निगलने में परेशानी
  • आवाज का भारी होना जो ठीक न हो रहा हो
  • मुंह में घाव या छाला जो ठीक न हो रहा हो
  • मुंह में सफेद या लाल धब्बे होना

कितने प्रकार के होते हैं कैंसर?

आपने आमतौर पर फेफड़ों का कैंसर, लिवर कैंसर, किडनी कैंसर तक ही सुना होगा, लेकिन आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि दुनिया में इस समस्या 200 से भी ज्यादा कैंसर के प्रकार मौजूद हैं, जो लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. WHO के आंकड़ों के अनुसार, साल 2024 में कैंसर के कारण हुए मौतों में सबसे ज्यादा मौत;

रैंक कैंसर का प्रकार मौतों की संख्या
1 फेफड़ों का कैंसर 18.6 लाख
2 कोलन और रेक्टम कैंसर 9.18 लाख
3 लिवर कैंसर 7.32 लाख
4 ब्रेस्ट कैंसर 6.94 लाख
5 पेट का कैंसर 6.42 लाख

यह आंकड़े बताते हैं कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में हर कोई सफलतापूर्वक ठीक हो जाए, ऐसा जरूरी नहीं है; क्योंकि मेडिकल साइंस ने इसका पक्का इलाज अभी नहीं ढूंढा है.

विज्ञापन

किन-किन कारणों बढ़ता है कैंसर का खतरा?

कैंसर किसी को भी हो सकता है और हमेशा यह साफ नहीं होता कि इसका कारण क्या है. लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे कुछ तरह के कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है, इनमें;

  • बढ़ती उम्र
  • परिवार में किसी को कुछ खास तरह के कैंसर होना
  • आपकी लाइफस्टाइल- जैसे धूम्रपान करना, ज्यादा वजन होना, बहुत ज्यादा धूप के संपर्क में रहना और बहुत ज्यादा शराब पीना
  • कुछ खास वायरस होना- जैसे ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) या हेपेटाइटिस
  • कुछ खास स्थितियां होना – जैसे गंभीर एसिड रिफ्लक्स या लिंच सिंड्रोम (एक ऐसी स्थिति जो परिवारों में चलती है)

कैसे रखें अपने आपको कैंसर की बीमारी से सुरक्षित?

कैंसर के खतरे को कम करने के लिए आपको अपनी कुछ आदतों में बदलाव लाना होगा, तभी जाकर कैंसर का खतरा कम होगा. WHO के अनुसार, व्यक्ति को जिन बदलाव की जरूरत है, वह इस तरह है;

विज्ञापन
  • वजन कंट्रोल में रखना
  • हेल्दी डाइट को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करना
  • फिजिकल एक्टिविटी करते रहना
  • शराब का सेवन बंद करना
  • अल्ट्रावायलेट रेडिएशन (जो मुख्य रूप से धूप और आर्टिफिशियल टैनिंग डिवाइस के संपर्क में आने से होता है) के संपर्क में आने से बचना और/या धूप से बचाव के उपाय अपनाना;

यह भी पढ़ें: 3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

SOURCE: NHS, WHO

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ