हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE ने अचानक 4 सुपरस्टार्स को निकालकर चौंकाया! खत्म हुआ पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का 18 साल का सफर

WWE Recent Releases: रेसलमेनिया के बाद हर साल WWE कुछ बड़े सुपरस्टार्स को रिलीज करती है. पिछले हफ्ते 14-15 स्टार्स को निकाला गया था और अब लिस्ट में चार अन्य नाम भी जुड़ चुके हैं.

विज्ञापन
बड़े सुपरस्टार्स हुए रिलीज

WWE Recent Releases: WWE में हर साल WrestleMania के बाद सुपरस्टार्स को रिलीज किया जाता है. हाल ही में कायरी सेन, एलिस्टर ब्लैक समेत बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के रिलीज होने की खबर सामने आई थी. अब एक हफ्ते बाद WWE से कुछ अन्य रेसलर्स का सफर भी खत्म हो गया है. WWE ने अपनी वेबसाइट पर उन रेसलर्स को पूर्व स्टार्स की लिस्ट में डालकर फैंस को बुरी खबर दे दी है. बड़ी बात यह है कि 4 मुख्य सुपरस्टार्स को निकाला गया है, जिसमें से एक रेसलर पिछले 18 साल से WWE में काम कर रहा था.

WWE से खत्म हुआ इन टॉप स्टार्स का सफर

पिछले कुछ समय से न्यू डे के कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स अपनी खराब बुकिंग के चलते निराश नजर आ रहे थे. अब WWE के साथ उनका सफर खत्म हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक WWE ने उन्हें एलुमनाई सेक्शन में डाल दिया है. इसी के साथ कोफी किंग्सटन का 18 साल का सफर खत्म हो गया है. उन्होंने 2008 में WWE में अपना डेब्यू किया था और सालों तक अच्छा प्रदर्शन किया. आखिरकार पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और उनके पार्टनर जेवियर वुड्स को रिलीज कर दिया गया है.

WWE ने इसके अलावा जेसी मटेओ और टांगा लोआ को भी रिलीज करने का फैसला किया है. जेसी ने पिछले साल WWE में डेब्यू किया था, जबकि टांगा WrestleMania 40 के बाद WWE का हिस्सा बने थे. दोनों पिछले कुछ समय से SmackDown में सोलो सिकोआ के फैक्शन में काम कर रहे थे. इन दोनों का सफर भी WWE से खत्म हो गया है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- बेकाबू हुए Brock Lesnar! 3 मौके जब WWE में ‘द बीस्ट’ के असली गुस्से ने मचाई तबाही, मालिक को भी कर दिया था बेइज्जत

न्यू डे को क्यों किया गया रिलीज?

कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स लंबे समय से WWE में काम कर रहे थे. किसी ने नहीं सोचा था कि उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा. रेसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलेटर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोफी किंग्सटन और जेवियर वुड्स ने WWE से जाने का फैसला किया, क्योंकि TKO ने उन्हें जो नई डील ऑफर की थी, वो उन्हें पसंद नहीं आ रही थी. उनकी डील अभी खत्म नहीं हो रही थी, लेकिन उन्होंने अपनी डील में सुधार करने की बात कही थी. दोनों को कॉन्ट्रैक्ट पसंद नहीं आया और इसी वजह से उन्हें रिलीज करने का निर्णय लिया गया.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Brock Lesnar की वापसी पर लटकी तलवार, WWE ने बड़े इवेंट के पोस्टर से किया गायब

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola